देहरादून. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज और पद्मश्री जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की और भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की.

बता दें कि भारत के दिग्गज निशानेबाज रहे जसपाल राणा का 12 जून शुक्रवार को 49 वर्ष की आयु में नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हुआ था. जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जसपाल राणा पर कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड है.

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव जगदीश चंद्र का निधन, करण माहरा और यशपाल आर्य ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा निशानेबाजी को अलविदा कहने के बाद वर्तमान मेंबतौर कोच उभरती निशानेबाजी प्रतिभाओं को निखारने, दिशा देने का काम कर रहे थे. इनके मार्गदर्शन में मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते थे.

सम्मान और राष्ट्रीय पहचान

– अर्जुन पुरस्कार (1994)
– पद्मश्री (1997)
– द्रोणाचार्य पुरस्कार (2020 में- कोचिंग के लिए)

कॉमनवेल्थ गेम्स के सबसे सफल भारतीय

– कुल 15 पदक
– 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य
– 1994, 1998, 2002 और 2006 में लगातार चार संस्करणों में पदक

2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स उनका सबसे सफल संस्करण रहा, जहां उन्होंने 6 पदक जीतकर इतिहास रचा.

इसे भी पढ़ें : भूलकर भी ऐसा मत करना..! BLO के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपनाया सख्त रूख, पड़ सकते है लेने के देने

एशियन गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन

– 3 स्वर्ण पदक
– 1 रजत पदक

25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में 590 अंक बनाकर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की, जो उनके करियर का सबसे प्रतिष्ठित क्षण माना जाता है.