मुकेश मेहता, बुधनी(सीहोर)। सीहोर जिले के बुधनी अंतर्गत देलावाड़ी घाट पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इछावर से भोपाल की ओर जा रहा घरेलू खाद्य तेल से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से पिटाई करवाई, VIDEO किया वायरल! सतना में छात्रा से प्रताड़ना का मुख्य आरोपी श्रवण भेजा गया जेल

खाई में पलटा पड़ा था ट्रक, डायल 112 ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही थाना रेहटी की डायल 112 की टीम तुरंत हरकत में आई। सूचना मिलते ही एएसआई ताबिश खान और पायलट कपिल रघुवंशी बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। दुर्घटनास्थल पर स्थिति बेहद विकट थी, ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और उसमें सवार व्यक्ति अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था।

ये भी पढ़ें: AIIMS के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली थी, 4 दिन बाद भी सुराग नहीं; FIR दर्ज

कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव, मर्ग कायम

डायल 112 के जांबाज स्टाफ ने स्थानीय नागरिकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल डायल 112 वाहन से ही शासकीय अस्पताल रेहटी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक की। विकट परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए स्थानीय लोगों ने एएसआई ताबिश खान और पायलट कपिल रघुवंशी की सराहना की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m