शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित AIIMS अस्पताल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। 16 सितंबर की शाम से गायब छात्रा का 4 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश तेज कर दी है।
ये भी पढ़ें: नाबालिग बच्ची बनी मांः मृत बच्चे को जन्म देने के बाद बाल विवाह का खुलासा, पॉक्सो और बाल विवाह अधिनियम के तहत कार्रवाई
एम्स में एडमिशन की जानकारी लेने आया था परिवार
जानकारी के अनुसार, लापता छात्रा का नाम रिषिका मन्ना है। वह अपने परिजनों के साथ एम्स अस्पताल में एडमिशन से जुड़ी जानकारी लेने आई थी। अस्पताल परिसर में ही पढ़ाई की बात को लेकर रिषिका की उसकी मां से बहस हो गई।
मोबाइल और पर्स रिश्तेदार को देकर निकली, फिर नहीं लौटी
बहस के बाद रिषिका थोड़ा टहलने की बात कहकर अस्पताल से बाहर निकली। जाते समय वह अपना मोबाइल और पर्स अपने एक रिश्तेदार के पास ही छोड़ गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
ये भी पढ़ें: ‘फैमिली फंक्शन या धर्मांतरण का खेल?’ अनूपपुर में पास्टर के घर जुटी दूसरे राज्यों की भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने दर्ज की FIR, तलाश में जुटी टीम
परिजनों ने एम्स परिसर, आसपास के इलाकों सहित रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी रिषिका की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अंततः परिजनों ने बागसेवनिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



