न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय से एक बड़ा विवाद सामने आया है। शहर के वार्ड क्रमांक 09 में स्थित पास्टर येशु दास के मकान पर आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि निजी पारिवारिक कार्यक्रम का बहाना बनाकर वहां सामूहिक प्रार्थना और धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

ये भी पढ़ें: सो रहे बुजुर्ग को लात और डंडों से पीटते रहे बच्चे! उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिर के बाहर शर्मनाक करतूत; VIDEO आया सामने

केरल समेत अन्य राज्यों से पहुंचे लोग, उठे गंभीर सवाल

इस कार्यक्रम में केरल समेत देश के अन्य राज्यों से लोगों के पहुंचने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों और शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इतने बड़े आयोजन के लिए प्रशासन से कोई वैध अनुमति भी नहीं ली गई थी। बाहरी राज्यों से आए लोगों की मौजूदगी ने धर्मांतरण के शक को और गहरा कर दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की पूछताछ और जांच

धर्मांतरण की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों से गहन पूछताछ की और आयोजन से जुड़े दस्तावेज व जानकारी जुटाई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आयोजन का वास्तविक स्वरूप क्या था, क्या इसके लिए प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य थी और लगाए गए आरोपों में कितनी सत्यता है।

ये भी पढ़ें: जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौतः सीनियर डॉक्टर नदारद, परिजनों का सवाल- ‘गलत इंजेक्शन या लापरवाही?’ प्रबंधन ने साधी चुप्पी

जांच के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई; वार्ड में तनाव का माहौल

घटना के बाद से वार्ड क्रमांक 09 और पूरे अनूपपुर में चर्चा और तनाव का माहौल है। स्थानीय समाजसेवियों और नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे संदिग्ध आयोजनों पर निगरानी रखने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m