राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से बाल विवाह और प्रशासनिक दावों की पोल खोलती एक गंभीर खबर सामने आई है। जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने 7 माह के मृत शिशु को जन्म दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना बाल कल्याण समिति (CWC) को दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शादी महज 13 वर्ष में करा दी गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची मूल रूप से भोपाल के बालमपुर की रहने वाली है। उसकी शादी महज 13 वर्ष की उम्र में (तीन साल पहले) रायसेन के गैरतगंज स्थित हरदोट गांव में करा दी गई थी। इससे पहले भी एक साल पूर्व बच्ची का 4 महीने का गर्भपात हो चुका है। कम उम्र में लगातार गर्भधारण से बच्ची के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है।

दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला और सदस्य ममता पटेल ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की। समिति के अनुसार, यह मामला सीधे तौर पर बाल विवाह और शोषण का है। जांच के बाद बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पॉवर गॉसिप: राष्ट्रीय नेता बनने की तैयारी, बेटे को सियासी विरासत… UGC के सवाल पर विधायक जी की एग्जिट… अथ श्री सड़क-सांसद कथा; पोषण आहार का ‘साउथ इंडियन’ तड़का… ‘खतरों के खिलाड़ी: भोपाल दफ्तर एडिशन’….

बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी

अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओड ने बताया कि ड्यूटी डॉक्टर दीपक गुप्ता द्वारा मामला संज्ञान में लाते ही बिना देरी किए बाल कल्याण समिति को सूचित कर दिया गया था। फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस-प्रशासनिक जांच आगे बढ़ रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m