Delhi 4 Multi Storey Building Tilts In Gandhi Nagar: दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने के बाद अब गांधी नगर में 4 मंजिला बिल्डिंग एक तरफ झुक गई है। इससे पहले कि किसी तरह की कोई अनहोनी हो, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) पहुंचकर लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया है। सुरक्षा कारणों से इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। जबकि लोगों को इमारत के पास जाने से रोक दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली नगर निगम की एक टीम भी मौके पर पहुंची और इमारत की हालत का जायजा लिया। किसी को भी इमारत के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बता दें कि सत्य निकेतन में हादसे के बाद से निगम की खतरनाक इमारतों, अवैध निर्माण और भवन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को निगम ने सभी 12 जोन में चलाए विशेष अभियान के तहत 33 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वहीं, पांच संपत्तियों को सील करने के साथ 29 संपत्ति मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। शनिवार को उत्तर जोन के नेहरू विहार और गांधी विहार में खतरनाक इमारतों के खिलाफ प्रमुख कार्रवाई की गई। हादसे के बाद से पूरी दिल्ली में 157 इमारतें ध्वस्त की जा चुकी हैं।
200 पीजी भवनों में मरम्मत की जरूरत
इधर दिल्ली एमसीडी यानी दिल्ली नगर निगम ने शनिवार तक करीब 2251 पीजी का सर्वे कर लिया था। इनमें लगभग 47 हजार लोग रह रहे हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार, इनमें से करीब 200 पीजी में मरम्मत की जरूरत पाई गई है। इनके मालिकों को नोटिस देकर जल्द से जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



