Jamia Millia Islamia Mess Food Found In Lizard: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मेस खाने में छिपकली मिलने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। खाने की गुणवत्ता को लेकर 11 सितंबर को J&K गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने भी मेस व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता के खिलाफ दोबारा प्रदर्शन शुरू किया। जामिया स्कूल के सैकड़ों छात्र भी कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने खाने की गुणवत्ता पर कहा कि स्कूल हॉस्टल के खाने में छिपकली मिली है। यह घोर लापरवाही है।

मेस की व्यवस्था और खाने की गुणवत्ता को लेकर J&K गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 11 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे दोबारा प्रदर्शन शुरू किया। AISA JMI ने इस आंदोलन को समर्थन दिया है।

AISA JMI का आरोप है कि इससे पहले हुए विरोध के दौरान प्रशासन ने छात्राओं की कुछ मांगों को लिखित रूप से स्वीकार किया था। बाद में उन पर अमल नहीं किया गया। छात्राओं का विरोध मुख्य रूप से भोजन की गुणवत्ता, मेस के संचालन और फूड वेंडर से जुड़े मुद्दों को लेकर है। AISA के मुताबिक, 11 सितंबर को J&K गर्ल्स हॉस्टल में सुबह नाश्ता उपलब्ध नहीं कराया गया। संगठन का दावा है कि दोपहर का भोजन भी निर्धारित समय पर नहीं मिला। दोपहर बाद करीब 3 बजे हॉस्टल की छात्राओं को खाना परोसा गया। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि खाना परोसे जाने के समय मेस में पुरुष कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा छात्राओं से भोजन लेने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा गया।

विवाद का एक बड़ा कारण फूड वेंडर भी

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कहा कि, जिस फूड वेंडर को हटाने की मांग उनके द्वारा लगातार की जा रही है, उसे हटाने की बजाय सिर्फ नाम बदल कर फिर से उसे ही भोजन आपूर्ति का काम दे दिया गया। AISA के अनुसार, संबंधित फ़ूड वेंडर को वर्ष 2023 से J&K गर्ल्स हॉस्टल में भोजन का ठेका मिलता रहा है। संगठन का कहना है कि 2023 में भी छात्राओं ने उसे हटाने की मांग को लेकर विरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद उसका अनुबंध जारी रहा।

Centenary Gate की लाइट बंद पर भी AISA ने उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की प्रॉक्टोरियल टीम की भूमिका को लेकर भी संगठन ने सवाल उठाए। AISA का आरोप है कि प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर दबाव बनाने के लिए Centenary Gate की लाइट बंद कर दी गई। संगठन ने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन से निपटने का अनुचित तरीका बताया और कहा कि अपनी मांगों को सामने रख रहे छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

छात्रों की चार प्रमुख मांगें

J&K गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान चार प्रमुख मांगें सामने रखींः-

  • 1. इनमें मौजूदा फूड वेंडर का ठेका रद्द करना प्रमुख है।
  • 2. दूसरी मांग मेस में केवल महिला कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की है।
  • 3. तीसरी मांग छात्राओं ने हॉस्टल की Provost और Warden के इस्तीफे की मांग।
  • 4. चौथी मांग प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी तरह की witch hunting या एडमिनिस्ट्रेटिव टारगेटिंग नहीं किए जाने का आश्वासन देने से जुड़ी है।

एक के बाद घटना से कैंपस में स्वच्छ भोजन का गरमाया मुद्दा

बता दें कि जामिया में खाने की गुणवत्ता को लेकर दो स्तरों पर विरोध सामने आ चुका है। J&K गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं जहां मेस, फूड वेंडर और हॉस्टल प्रशासन से जुड़े सवाल उठा रही हैं। वहीं जामिया स्कूल के छात्र भी हॉस्टल के भोजन में छिपकली मिलने की घटना के बाद साफ भोजन और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m