Delhi Youth Murder: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपराधियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना बन गया है। बेखौफ अपराधी हर दिन दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर (Law and order in Delhi) की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिल्ली में हर दिन किसी न किसी का खून बह रहा है। जबकि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) इन अपराधियों के आगे बेबश नजर आ रही है। अपराधियों ने एक बार फिर अपना तांडव दिखाते हुए दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार रात की है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक अभिषेक के रूप में हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और हत्या के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात अभिषेक पर एक हमलावर ने चाकू से कई वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर शाहबाद डेयरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
67 प्रॉपर्टी जमींदोज और 9 सीलः सत्य निकेतन हादसे के बाद Delhi MCD का ताड़तोड़ एक्शन जारी
आसपास के लोगों से पूछताछ
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के जरिये हमलावर की पहचान करने में मदद मिलेगी। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



