CIA Big Revelation On Osama bin Laden: भारत में जारी ब्रिक्स समिट के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने ओसामा बिन लादेन पर बड़ा खुलासा किया है। CIA की रिपोर्ट में कहा गया है कि 9/11 अमेरिकी हमले से पहले ओसामा बिन लादेन की हिट लिस्ट में भारत था। 1998 की CIA की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अल-कायदा का संस्थापक ओसामा बिन लादेन 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमलों से कई साल पहले भारत में हमले करने पर विचार कर रहा था। यह खुलासा 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों की 25वीं बरसी के मौके पर अनक्लासिफाइड CIA राष्ट्रपति ब्रीफिंग सामग्री के बड़े पैमाने पर जारी किए जाने का हिस्सा है।

हालांकि रिपोर्ट में भारत के किसी खास लक्ष्य या हमले की तारीख का जिक्र नहीं था। दस्तावेज में उसके अमेरिका और ब्रिटेन को निशाना बनाने के विकल्प तलाशने और 60 से अधिक देशों में नेटवर्क होने की जानकारी भी दी गई थी।

दरअसल CIA ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के लिए तैयार की गई दर्जनों खुफिया ब्रीफिंग से संबंधित 100 से अधिक पन्नों की सामग्री जारी की है। 28 अगस्त 1998 की एक प्रेसिडेंशियल डेली ब्रीफ का शीर्षक ‘Bin Laden terrorist network still a threat’ था। इसमें भारत को उन कई देशों में शामिल किया गया था, जहां ओसामा बिन लादेन हमले करने का इरादा रखता था। बिन लादेन मिस्र, अरब प्रायद्वीप, खास तौर पर कुवैत, सऊदी अरब और यमन, भारत, पाकिस्तान, युगांडा और संभवतः नाइजीरिया में हमले करने का इरादा रखता है। दस्तावेज में भारत में किसी खास लक्ष्य, हमले की संभावित तारीख या किसी ऑ परेशनल प्लान का विवरण नहीं दिया गया है।

9/11 हमलों में करीब 3,000 लोगों की मौत

बता दें कि CIA के दस्तावेज सामने आने के तीन साल बाद 11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अमेरिका में चार यात्री विमानों का अपहरण कर लिया था। दो विमान न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की ट्विन टावर्स से टकराए, जिससे दोनों गगनचुंबी इमारतें ढह गईं थी। तीसरा विमान वर्जीनिया के अर्लिंग्टन में पेंटागन से टकराया था।

जबकि चौथा विमान, यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 93, यात्रियों द्वारा अपहरणकर्ताओं का मुकाबला किए जाने के बाद पेंसिल्वेनिया के एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इन हमलों में 19 अपहरणकर्ताओं समेत करीब 3,000 लोग मारे गए थे। 9/11 के हमलों के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला किया था। ओसामा बिन लादेन की 2 मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में एक परिसर पर अमेरिकी हेलीकॉप्टर हमले में मारा गया था।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m