Delhi Air Quality Improvement: दिल्ली वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर अच्छी खबर आई है। रेखा गुप्ता सरकार के मुताबिक दिल्ली की वायु की यु गुणवत्ता में रिकॉर्ड सुधार हुआ है। इस साल 17 अक्टूबर तक 211 दिन साफ हवा वाले दिन रहे हैं। यह 2016 के बाद सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। जबकि साल खत्म होने में अभी 45 दो महीने से ज्यादा दिन बचे हुए हैं।कोविड-19 से प्रभावित वर्ष 2020 को छोड़ दें, तो 2016 के बाद यह सबसे बेहतर प्रदर्शन है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को यह जानकारी दी है।
आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में ऐसे 200 दिन, 2024 में 209 दिन, 2023 में 206 दिन, 2018 में 159 दिन और 2016 में 110 दिन दर्ज किए गए थे। सिरसा ने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार के प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों का सकारात्मक परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों, एजेंसियों और दिल्लीवासियों के सामूहिक प्रयासों से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। वर्ष 2025 में अच्छी से मध्यम श्रेणी की हवा वाले 200 दिन, 2024 में 209 दिन, 2023 में 206 दिन, 2018 में 159 दिन और 2016 में 110 दिन दर्ज किए गए थे. इस साल अब तक 211 दिन दर्ज होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सिरसा के मुताबिक, खराब, बहुत खराब और गंभीर श्रेणी की वायु गुणवत्ता वाले दिनों में भी कमी आई है। वर्ष 2016 की इसी अवधि में ऐसे 168 दिन दर्ज किए गए थे। जबकि 2026 में यह संख्या घटकर 79 रह गई है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक उपायों, नियमित निगरानी और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती मिली है।
सड़क सफाई से लेकर AI निगरानी तक पर जोर
पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए मशीनीकृत सड़क सफाई, पानी के छिड़काव, एंटी-स्मॉग गन, सड़कों के सुधार, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, औद्योगिक उत्सर्जन की निगरानी और खुले में कचरा जलाने की घटनाओं को रोकने जैसे उपाय कर रही है। इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के साथ एआई आधारित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के जरिए प्रदूषण की रियल-टाइम निगरानी, शिकायतों के निस्तारण और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है।
सर्दियों में प्रदूषण नियंत्रण की असली परीक्षा
सिरसा ने कहा कि आगामी सर्दियों में सरकार के विंटर एक्शन प्लान को सख्ती से लागू किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहना होगा। उन्होंने कॉरपोरेट प्रतिष्ठानों और नियोक्ताओं से जहां संभव हो, वर्क फ्रॉम होम और कार्यालयों के समय में बदलाव जैसे विकल्प अपनाने की अपील की। साथ ही कार पूलिंग, मेट्रो और इलेक्ट्रिक बसों सहित सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने तथा निजी वाहनों के अनावश्यक इस्तेमाल को कम करने पर जोर दिया। मंत्री ने दिल्लीवासियों से वाहनों के वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) सुनिश्चित करने, खुले में कचरा और जैविक अवशेष नहीं जलाने तथा प्रदूषण से जुड़ी शिकायतें संबंधित माध्यमों पर दर्ज कराने की अपील की।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

