Delhi Brigadier Assault Case: दिल्ली में भारतीय सेना (Indian Army) के ब्रिगेडियर के साथ मारपीट मामले में परिवार ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए है। घटना को लेकर ब्रिगेडियर की पत्नी ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) पर गंभीर लापरवाही और मदद न करने का आरोप लगाया है। ब्रिगेडियर की पत्नी ने कहा कि घर के सामने मर्सिडीज कार (Mercedes) में बैठे लोगों को सार्वजनिक शराब पीने से रोका था। इसके बाद उन लोगों ने हमपर हमला कर दिया। इस दौरान हम चिल्लाते रहें लेकिन कोई बचाने नहीं आया। यहां तक की पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की।

ब्रिगेडियर की पत्नी नताशा के मुताबिक शनिवार रात ब्रिगेडियर अपने परिवार के साथ सोसायटी में टहल रहे थे। इसी दौरान सोसायटी के गेट के पास एक Mercedes कार में दो लोग शराब पी रहे थे।

ब्रिगेडियर के बेटे तेजस ने सार्वजनिक जगह शराब पीने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद मामला बढ़ने पर परिवार ने पीसीआर कॉल कर दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पीसीआर पहुंचने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। ब्रिगेडियर की पत्नी का कहना है कि पुलिस जब उनसे बात कर रही थी, तभी Mercedes में बैठे लोगों ने किसी को फोन किया और पुलिस के सामने ही हालात बदल गए।

PCR के सामने मारपीट का आरोप, हस्तक्षेप से इनकार

आरोप है कि कुछ देर बाद दो गाड़ियों में 7 से 8 लोग मौके पर पहुंचे और ब्रिगेडियर के बेटे तेजस पर हमला कर दिया। जब ब्रिगेडियर बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। ब्रिगेडियर की पत्नी ने बताया कि जब वह बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। उन्होंने कहा कि पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में होती रही, लेकिन पीसीआर में बैठे कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया। नताशा के अनुसार, जब उन्होंने मदद की गुहार लगाई तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि वो अकेले कुछ नहीं कर सकते और टीम आने पर कार्रवाई की बात कही।

दो दिन तक पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR

 आरोप यह भी है कि हमलावर मारपीट के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिवार किसी तरह अपनी कार से वसंत विहार पुलिस स्टेशन पहुंचा और लिखित शिकायत दी। ब्रिगेडियर की पत्नी ने आरोप लगाया कि थाने में ड्यूटी ऑफिसर का व्यवहार भी ठीक नहीं था और शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई। घटना के बाद ब्रिगेडियर परिवार को देर रात अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच यानी MLC की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के दो दिन बाद भी पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की।

थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

ब्रिगेडियर के बेटे तेजस ने भी पूरी घटना की जानकारी दी है और पुलिस कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामला गंभीर बना हुआ है और परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की है।

अशोक बिजलवान ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

घटना की जानकारी अशोक बिजलवान (सबमरीन एक्सपर्ट और भू-रणनीतिज्ञ) ने सोशल मीडिया X पर कुछ फोटो के साथ दी थी। बिजलवान ने सोशल मीडिया पर लिखा- 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे, एक सेवारत ब्रिगेडियर के परिवार का सामना 2 ऐसे लोगों से हुआ जो वसंत एन्क्लेव में उनके घर के पास अपनी कार (DL3CCY 0789) के अंदर शराब पी रहे थे।

उन्होंने आगे बताया कि सार्वजनिक रूप से शराब पीने के इस गैर-कानूनी काम पर आपत्ति जताने के बाद, स्थिति और बिगड़ गई। शराब पी रहे लोगों ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया, और जल्द ही कई गाड़ियों में 7-8 और आदमी वहां पहुंच गए। इन लोगों ने ब्रिगेडियर के बेटे पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। यही नहीं उन लोगों ने खुद सेवारत ब्रिगेडियर के साथ भी हाथापाई की। मारपीट की घटना के बाद पुलिस हेल्पलाइन (112) पर कॉल करने और मौके पर एक PCR गाड़ी (ZBR39A, मोबाइल नंबर 9311923339) भेजे जाने के बावजूद, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की। मारपीट PCR वैन के सामने ही हुआ, फिर भी कोई दखल नहीं दिया।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m