Delhi CM Rekha Gupta Slams Opposition Over Vote Chori: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) के आयुक्तों में मतभेद की खबरों और इसे लेकर विपक्ष के आरोपों पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ आरोप और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर तीखा हमला बोला है। रेखा गुप्ता ने इसे जनता को गुमराह करने का प्रोपेगैंडा करार दिया।
सीएम रेखा ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी पारदर्शिता के साथ उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखा है।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पारदर्शी है। सीएम ने कहा कि देश में ऐसी परिस्थितियां पैदा करने की कोशिश हो रही है, जिनका मकसद सिर्फ जनता को गुमराह करना है। रेखा गुप्ता ने कहा कि आज विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें रही हैं, क्या वहां चुनावी प्रक्रिया में इस तरह की पारदर्शिता और जवाबदेही देखने को मिली थी? दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाना कितना उचित है, इस पर भी सवाल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है और अपनी प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, एसआईआर के तहत फॉर्म-6 के साथ एक अलग घोषणा-पत्र यानी Annexure-D की व्यवस्था की गई है।
वोट कटने के आरोपों पर दिया जवाब
सीएम ने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें बड़ी संख्या में वोट काटे जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम हटाए जाते हैं जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। रेखा गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को ही वोट चोरी बताकर पेश करना सही नहीं है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


