CM Rekha Gupta: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग (Shalimar Bagh) विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इस दौरान मूनक नहर स्थित छठ घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में पार्कों में वाकवे व बाउंड्री वाल निर्माण, डीडीए मार्केट में सार्वजनिक शौचालय, पार्किंग, सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के एपी ब्लाक में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें बाउंड्री वाल निर्माण, सड़क एवं नाली निर्माण तथा बाजार क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि जलभराव की समस्या में कमी आएगी।

न्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और मुनक नहर पर भव्य छठ घाट निर्माण का इमेज शेयर करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा-आज शालीमार बाग विधानसभा के एडी ब्लॉक और पीतमपुरा के एपी ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। शालीमार बाग में नागरिक सुविधाओं का एक नया ढांचा तैयार हो रहा है। आधुनिक सड़कें, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, स्वच्छ नालियां, व्यवस्थित पार्किंग, वॉकवे, सार्वजनिक शौचालय और सुंदर पार्क… ये सभी कार्य स्थानीय लोगों की जरूरतों और आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। इस अवसर पर निगम पार्षद श्रीमती अनीता जैन जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वहीं मुनक नहर छठ घाट निर्माण का इमेज सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिका- मुनक नहर पर भव्य छठ घाट के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज यहां चल रहे कार्यों की ऑन-ग्राउंड समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। एक दौर था, जब छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के बिना कठिन परिस्थितियों में आस्था का पर्व मनाना पड़ता था। आज वही स्थान नई व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं के साथ श्रद्धा के सम्मान का प्रतीक बनने जा रहा है।

योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है और दिल्ली सरकार इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा स्थित केपी ब्लाक काम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया, जहां सड़क, फुटपाथ, पार्किंग, जल निकासी व्यवस्था, पार्कों के पुनर्विकास, बाउंड्री वाल निर्माण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m