शब्बीर अहमद, भोपाल/नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनावी व्यवस्थाओं के विरोध में आज नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में आज दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला जा रहा है, जिसमें देश भर के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

एमपी के दिग्गज नेता दिल्ली में मौजूद 

दिल्ली में हो रहे इस हाई-प्रोफाइल प्रदर्शन और मार्च में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत पार्टी के कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले कई नेता हिरासत  

एक तरफ जहाँ प्रदेश के बड़े नेता दिल्ली पहुँच चुके हैं, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई कांग्रेस नेताओं और जिलाध्यक्षों को दिल्ली रवाना होने से पहले ही हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरैना ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर और भिंड शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया को पुलिस ने दिल्ली जाने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया है, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।

उमंग सिंघार इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक बार फिर देश की जनता को आगे आना पड़ रहा है। यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि सीधे तौर पर देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m