Delhi Gen-Z Entrepreneurs Summit: युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया में जेन-जी इंडिया एंटरप्रेन्योर्स समिट का आयोजन किया गया। समिट में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि नौकरी ढूंढने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। बीजेपी सांसद ने युवा उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया।
युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाना, साहसी भविष्य का निर्माण करना’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में देशभर से स्टार्टअप संस्थापक, युवा उद्यमी, निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और कारपोरेट जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सांसद मनोज तिवारी ने समिट में युवाओं से रोजगार तलाशने के बजाय सृजित करने का आह्वान किया। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में स्टार्टअप और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में स्टार्टअप और नवाचार की बड़ी भूमिका है। युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
इस दौरान वक्ताओं ने उद्यमिता, निवेश, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नेतृत्व और व्यवसाय विस्तार जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवा उद्यमियों को सम्मानित कर उनके नवाचार और योगदान की सराहना की गई। प्रतिभागियों को मेंटर्स और निवेशकों के साथ संवाद का अवसर मिला। स्टार्टअप को व्यावसायिक माडल में बदलने, पूंजी जुटाने, नियामकीय प्रक्रियाओं, टीम निर्माण और व्यवसाय विस्तार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


