CM Rekha Gupta React On Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है। रेखा गुप्ता ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उनकी निष्ठा और योगदान की सराहना की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रहित में अपना इस्तीफा दिया है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पूर्व शिक्षा मंत्री के कार्यकाल की सराहना भी की है। उन्होंने प्रधान के शिक्षा मंत्री के रूप में किए गए कार्यों की तारीफ की है।

दिल्ली सीएम ने एक्स पर लिखा- माननीय @dpradhanbjp जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हर दायित्व को निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षा व्यवस्था में अनेक सार्थक सुधारों को आगे बढ़ाया। भारतीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा मिला, तकनीकी और उच्च शिक्षा का विस्तार हुआ तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध हुए। राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। यह निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रसेवा के उनके सतत् प्रयास निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

राष्ट्रहित में दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री ने लिखा-राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। यह निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने प्रधान जी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सत्ता पक्ष और विपक्ष का अपना-अपना तर्क

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली समेत देश भर में छात्र जश्न मना रहे हैं। वहीं, भाजपा नेताओं की ओर से इस्तीफे को नैतिक निर्णय बताते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा की जा रही है। विपक्षी दलों के नेता इस्तीफे को छात्र आंदोलन की जीत बता रहे हैं, जबकि सत्ताधारी दल इसे व्यक्तिगत फैसला और नैतिकता का उदाहरण मान रहा है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m