दिल्ली के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन शुरू हो जाएंगी। हालांकि, 9वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के उन छात्रों को छुट्टियों के दौरान भी स्कूल आना होगा, जो पढ़ाई में कमजोर हैं या किसी विषय में अतिरिक्त मदद की जरूरत महसूस कर रहे हैं।
इन छात्रों के लिए 11 मई से ही स्पेशल एक्सट्रा क्लासेस शुरू की जा रही हैं, ताकि वे कठिन विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकें और आगामी परीक्षाओं की तैयारी मजबूत कर सकें। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों की कमजोरियों को दूर कर उनकी शैक्षणिक क्षमता को बेहतर बनाना है।
सुबह लगेंगी स्पेशल क्लासेस
दिल्ली सरकार द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, एक्सट्रा क्लासेस सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। वहीं शिक्षकों को सुबह 7:20 बजे से 11:00 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना होगा।
हर पीरियड की अवधि एक घंटे की होगी। जिन स्कूलों में दो शिफ्ट में पढ़ाई होती है, वहां ये क्लासेस अलग-अलग विंग में संचालित की जाएंगी ताकि पढ़ाई व्यवस्थित तरीके से हो सके।
स्कूल प्रिंसिपल को दी गई समय बदलने की छूट
सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्कूल प्रिंसिपल अपने स्कूल की सुविधा और शिक्षकों की उपलब्धता के अनुसार क्लासेस के समय में बदलाव कर सकते हैं। समय में किसी भी बदलाव की जानकारी छात्रों को स्कूल प्रशासन द्वारा दी जाएगी।
छात्रों को मिलेगा पढ़ाई सुधारने का मौका
यह विशेष व्यवस्था खासतौर पर उन छात्रों के लिए की गई है जिन्हें गणित, विज्ञान या अन्य विषयों को समझने में कठिनाई होती है। एक्सट्रा क्लासेस के जरिए छात्रों को दोबारा पढ़ाया जाएगा और परीक्षा की बेहतर तैयारी करवाई जाएगी, ताकि उनका प्रदर्शन सुधर सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

