Delhi High Court Reprimanded ED For Newsclick Foreign Funding Case: ‘न्यूजक्लिक’ और संस्थापक-संपादक प्रबीर पुरकायस्थ (Prabir Purkayastha) के खिलाफ विदेशी फंडिंग केस में ईडी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘न्यूजक्लिक’ के खिलाफ विदेशी फंडिंग केस रद्द कर दिया है। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी को फटकार भी लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा कि आपकी यह कार्रवाई स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर शक्तियों का मनमाना दुरुपयोग था।

मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा कि एफआईआर में लगाए आरोपों को सही मान लेने पर भी धोखाधड़ी और भरोसा तोड़ने का आपराधिक केस नहीं बनता है। यह कार्रवाई स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर शक्तियों का मनमाना हमला और दुरुपयोग थी। जांच एजेंसियां ठोस साक्ष्य के बिना व्यापक जांच करती रहीं। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की एफआईआर और ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच रद्द की जाती है।

दरअसल अगस्त 2020 में न्यूजक्लिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस का आरोप था कि वेबसाइट को वर्ल्डवाइड मीडिया होल्डिंग्स LLC नाम की अमेरिकी कंपनी से 9.59 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) मिला। जिस शेयर की कीमत 10 रुपए थी, उसे 11,510 रुपए प्रति शेयर की प्रीमियम कीमत पर खरीदा गया। माना जाता है कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि भारतीय मीडिया संस्थानों में 26% FDI की ऊपरी सीमा से बचा जा सके।

कहानी में इस तरह ईडी की हुई एंट्री

एफआईआऱ दर्ज होने के बाद विदेशी फंडिंग केस होने पर मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की एंट्री होती है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने न्यूजक्लिक के दफ्तर, इससे जुड़े निदेशकों और शेयरधारकों के ठिकानों की तलाशी ली। ये कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत की गई थी। सर्च के दौरान विदेशी करेंसी, कुछ डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल साक्ष्य सीज किए गए। ED की जांच में न्यूजक्लिक को 3 साल में 38.05 करोड़ रुपए के विदेशी फंड मिलने की बात सामने आई। न्यूजक्लिक को 9.59 करोड़ रुपए FDI के जरिए और 28.46 करोड़ रुपए सर्विसेज के एक्सपोर्ट के तौर पर मिले थे।

अगस्त 2023 में केस दर्ज, 3 अक्टूबर 2024 को पुरकायस्थ अरेस्ट

बता दें कि 7 अगस्त 2023 को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में न्यू यॉर्क टाइम्स (NYT) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कई पत्रकारों पर चीनी प्रोगेगैंडा फैलाने के आरोप लगाए थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कहा था कि नेविल रॉय सिंघम का सीधा संपर्क कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की एक प्रोपेगैंडा विंग के साथ है। इसके बाद 17 अगस्त 2023 को न्यूजक्लिक के खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट यानी UAPA और IPC की धारा 153ए (दो समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाना) और 120बी (क्रिमिनल कॉन्सिपिरेसी) के तहत केस दर्ज किया गया था। 3 अक्टूबर 2024 को इसी के आधार पर कार्रवाई हुई और पुरकायस्थ को अरेस्ट किया गया था। न्यूजक्लिक और इससे जुड़े पत्रकारों के 31 ठिकानों पर स्पेशल सेल ने तलाशी ली थी।

ED समेत 5 एजेंसियां मामले की जांच कर रही थीं

न्यूजक्लिक के खिलाफ ED सहित पांच एजेंसियां जांच कर रही थीं। सबसे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने FIR दर्ज की थी। उससे पहले दिल्ली पुलिस इकोनॉमिक ऑफेंस विंग और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस केस से जुड़े अलग-अलग मामलों में जांच कर रही थे। इसके बाद CBI ने भी इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

न्यूजक्लिक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल

न्यूजक्लिक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल है, जिसमें देश-दुनिया की खबरें प्रकाशित होती हैं। इसे PPK न्यूजक्लिक स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाती है। प्रबीर पुरकायस्थ ने 2009 में इसकी शुरुआत की थी। वही इसके एडिटर-इन-चीफ भी हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m