TMC Rebel MP Satabdi Roy Miss Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी के बागी 20 सांसदों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। ममता बनर्जी के बागी सांसदों की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर यूसुफ पठान और सबसे करीब सायोनी घोष का नाम भी शामिल है। इन लोगों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर NDA को समर्थन देने और संसद में अलग बैठने की व्यवस्था करने क मांग की है। ममता बनर्जी के कहने पर राजनीति में आईं टॉलीवुड एक्ट्रेस शताब्दी रॉय भी बागी हो गईं है। शताब्दी रॉय ने ममता बनर्जी को याद करते हुए कई अहम खुलासे किए हैं।

शताब्दी रॉय ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वी विल मिस यू दीदी… दीदी (ममता बनर्जी) हम आपको याद करते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राजनीतिक तौर पर मैंने सही फ़ैसला लिया, लेकिन भावनात्मक और नैतिक रूप से मैं गलत हूं।

शताब्दी रॉय ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों पर चर्चा के लिए पार्टी नेताओं को बुलाया था। हार का कारण सभी को साफ पता थे, लेकिन बनर्जी ने हार मानने से इनकार कर दिया और कोई भी उनकी बात का विरोध नहीं कर सका। कोई भी अपनी राय नहीं बता सका। उन्होंने (ममता बनर्जी) कहा कि हम BJP से हारे नहीं हैं। वे मुझे धमका रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि अगर आपको कोई समस्या है, कोई शिकायत है तो उसे लिख लीजिए। तब उन्होंने कहा कि हमारे पास लिखने का समय नहीं है और आपको (ममता बनर्जी) तुरंत फैसला लेना होगा।

जब उनसे पूछा गया कि वो पार्टी प्रमुख से क्या फैसला करवाना चाहती थीं तो रॉय ने कहा कि पहले यह विश्लेषण करें कि हम क्यों हारे? यह I-PAC की समस्या है। यह अभिषेक की समस्या है और यह हमारे भ्रष्टाचार की समस्या है। भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी समस्या है, लेकिन वह इस बात पर ध्यान नहीं दे रही थीं और उस दिन हम कुछ नहीं कह सके। तब मुझे लगा कि पार्टी कोई बदलाव या कोई फेरबदल नहीं चाहती। यह सब ऐसे ही चलता रहेगा।

टीएमसी में ऐसे शुरू हुआ बगावत का सिलसिला

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी अपने अबतक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। चुनाव में मिली हार के बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ताश के पत्ते की तरह बिखरती जा रही है।  बंगाल चुनाव में बीजेपी से बुरी तरह हारने के बाद ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को विधानसभा और संसद में भीतरी बगावत का सामना करना पड़ रहा है। टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को हर दिन नये झटके लग रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस में बगावत का दौर रितब्रता बनर्जी (Ritabrata Banerjee) और संदीपन साहा (Sandipan Saha) के निष्कासन के बाद शुरू हुआ था। पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते ममता ने इन दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद ऋतब्रत बनर्जी बागी होकर अपने साथ 58 विधायक ले गए और विपक्ष के नेता बन गए। हालांकि, ये सभी विधायक टीएमसी में ही हैं।

इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने बगावत कर दी। द टीएमसी के 20 सांसदों ने बगावत करते हुए अलग गुट बना लिया है। टीएमसी के कुल 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसद एक अलग गुट बनाकर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार को समर्थन करने का फैसला किया है। वहीं बागी सांसदों ने काकोली घोष (Kakoli Ghosh) को अपना चीफ व्हिप चुना है। काकोली घोष के साथ सायोनी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान शताब्दी रॉय, बापी हलदर, अरूप चक्रवर्ती, जून मालिया, दीपक अधिकारी (देव), कालीपदा सरेन, जगदीश बसुनिया, असित मल, अबू ताहिर खान, खलीकुर रहमान, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी और पार्थ भौमिक हैं।

राज्यसभा के दो सांसदों ने दिया इस्तीफा

लोकसभा के साथ ही टीएमसी के राज्यसभा सांसदों की बगावत चल रही है। अबतक दो राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। सबस पहले  8 जून को टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने इस्तीफा दिया था। इसके 48 घंटे बाद यानी 10 जून को दीदी की करीबी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही सुष्मिता देव ने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।  सुष्मिता पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं। सुष्मिता देव असम के सिलचर की रहने वाली हैं। वह 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर सिलचर से सांसद चुनी गई थीं। इसके अलावा कांग्रेस ने उन्हें महिला कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया था। साल 2021 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में शामिल हो गईं थी।  इस्तीफा देने के बाद उन्होंने असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा से मुलाकात की थी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m