Delhi Hot Air Balloon Ride: दिल्ली में हॉट-एयर बैलून राइड का मजा लेने के लिए फिर से तैयार हो जाइए। जी हां… हॉट-एयर बैलून राइड सराय काले खां के बांसेरा पार्क में शुरू होने जा रही है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 14 नवंबर से हॉट-एयर बैलून राइड शुरू करने की तैयारी में है। इस बार लोगों को आकर्षित करने के लिए टिकट की कीमत पिछले साल के मुकाबले कम रखने की योजना है।
राइड के लिए टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। पिछली बार टिकट की कीमत करीब 2,300 रुपये प्रति व्यक्ति थी, लेकिन इस बार इसे कम रखने की योजना है।
अधिकारियों के मुताबिक उत्तर भारत में नवंबर से फरवरी तक का समय बैलून राइड के लिए अनुकूल माना जाता है। इसी वजह से सर्दियों के मौसम में इस गतिविधि को दोबारा शुरू किया जा रहा है। पिछली बार हॉट-एयर बैलून की सवारी के लिए प्रति व्यक्ति करीब 2,300 रुपये टिकट रखा गया था। हालांकि, इसके बावजूद लोगों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और राइड का आयोजन केवल सप्ताहांत में किया गया। इस बार ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के लिए टिकट की कीमत कम रखने की योजना है। हालांकि, नई कीमत अभी तय नहीं हुई है।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग की भी तैयारी
आयोजक जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों के लिए टिकट लेना आसान बनाना और इस गतिविधि के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की तारीख और टिकट की नई कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
कितनी देर की होगी सवारी
हॉट-एयर बैलून की एक यात्रा आम तौर पर सात से 12 मिनट तक चलती है। इसमें एक बार में चार लोग बैठ सकते हैं। इस दौरान लोगों को ऊंचाई से आसपास के इलाके का नजारा देखने का मौका मिलता है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

