Delhi IGI Airport Drug Trafficking Rises: देश की राजधानी दिल्ली ड्रग्स (Delhi Drugs) का ‘ट्रांजिट हब’ बन रहा है। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर लगातार मादक पदार्थों की जब्ती हो रही है। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली एयरपोर्ट के माध्यम से मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी बढ़ी है। पिछले दो महीने में दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर 111 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त हो चुकी है। वहीं मामले में 8 अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार हुए हैं।

वहीं दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से लगातार दिल्ली पहुंच रही नशे की खेप ने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि अंतरराष्ट्रीय तस्कर दिल्ली को ड्रग्स तस्करी का ट्रांजिट हब बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

मई-जून माह में ही आइजीआइ एयरपोर्ट पर 111 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ को पकड़ने के साथ 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें मई माह में ही 81 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया गया है। ताजा मामले में कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआइयू) ने कुआलालंपुर से आए भारतीय यात्री के कब्जे से 6.934 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार बीती 16 जून को फ्लाइट संख्या ओडी-205 से कुआलालंपुर से दिल्ली पहुंचे यात्री को प्रोफाइलिंग के आधार पर टर्मिनल-3 के ग्रीन चैनल पर रोका गया। अधिकारियों ने उसके दो ट्राली बैग की जांच में चार वैक्यूम पैकेट बरामद हुए, जिनमें सफेद रंग का पाउडरनुमा पदार्थ भरा हुआ था। परीक्षण में यह पदार्थ हेरोइन मिली, जिसका कुल वजन 6.934 ग्राम निकला। जांच एजेंसियों के अनुसार तस्कर लगातार नए तरीके अपना रहे हैं।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से हो आ रही खेप

जेंसियों का मानना है कि दक्षिण-पूर्व एशिया से आने वाली उड़ानों के जरिये भारत में मादक पदार्थ पहुंचाने और यहां से अन्य देशों तक भेजने की कोशिश की जा रही है। इसलिए दक्षिण-पूर्व एशिया से आने वाली उड़ानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रोफाइलिंग, तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध यात्रियों की जांच की जा रही है।

मई व जून माह में प्रमुख बरामदगी

  •  8 मई : बैंकाक से आए एक यात्री से 34 किलो ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, एक गिरफ्तार।
  • 23 मई : बैंकाक से आए दो यात्रियों से 47.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, दोनो गिरफ्तार ।
  • सात जून: कुआलालंपुर से आए दो यात्रियों से 15.38 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, दोनों गिरफ्तार।
  • 10 जून: बैंकाक से आए यात्री से 6.94 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, एक गिरफ्तार।
  • 10 जून: अम्मान जाने वाले यात्री से 4.4 किलोग्राम हशीश बरामद।
  • 16 जून: कुआलालंपुर से आए भारतीय यात्री से 6.934 किलोग्राम हेरोइन बरामद, गिरफ्तार।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m