International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने योग किया (CM Rekha Gupta did yoga)। रेखा गुप्ता आसोला-भाटी में नीली झील किनारे सैकड़ों लोगों के साथ ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन और त्रिकोणासन कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी, मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक करतार सिंह तंवर सहित वरिष्ठ नेता व अधिकारी भी सीएम रेखा गुप्ता के साथ योग किया।
बता दें कि आज पूरा विश्व 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत समेत वैश्विक स्तर पर करीब 2,500 अलग-अलग ठिकानों पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कोलकाता से टोरंटो और न्यूयॉर्क से लेकर शंघाई तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम दिखी। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लोगों ने योग किया। भारत से सात समुंदर पार अमेरिका में भी योग की धूम दिखी। देश का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हुआ। कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर 35 हजार लोगों के साथ पीएम मोदी (PM Modi) ने योग किया।
दिल्ली मुख्यमंत्री ने भी आसोला-भाटी में नीली झील किनारे सैकड़ों लोगों के साथ योग किया। दिल्ली सीएमओ ने सोशल मीडिया एक्स पर रेखा गुप्ता के योग करने का फोटो शेयर करते हुए लिखा- इंटरनेशनल योगा डे पर, मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता असोला-भट्टी में नीली झील पर सैकड़ों नागरिकों और योग के शौकीनों के साथ मिलकर योगा सेशन में शामिल हुईं।इस साल की थीम, “स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग”, एक स्वस्थ, एक्टिव और संतुलित लाइफस्टाइल के महत्व पर ज़ोर देती है। योग एक स्वस्थ, ज़्यादा एक्टिव और तनाव-मुक्त दिल्ली बनाने का एक शक्तिशाली ज़रिया है। रेगुलर प्रैक्टिस से शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी रहती है और यह एक जीवंत, ऊर्जावान और जागरूक शहर बनाने में मदद करता है।
सीएमओ ने आगे लिखा- माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi के दूरदर्शी नेतृत्व में, योग सेहत के लिए एक ग्लोबल आंदोलन के रूप में उभरा है। भारत के पुराने ज्ञान को दुनिया भर की चेतना के केंद्र में वापस लाकर, उन्होंने महाद्वीपों के लाखों लोगों को तालमेल, संतुलन और पूरी सेहत पर आधारित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
भारत समेत वैश्विक स्तर पर करीब 2,500 अलग-अलग जगहों पर बड़े कार्यक्रमों
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पूरा देश और दुनिया योग के रंग में रंग गई है। भारत समेत वैश्विक स्तर पर करीब 2,500 अलग-अलग ठिकानों पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार देश का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर हो रहा है। जबकि पूरे भारत में 100 जगहों पर बड़े कार्यक्रमों हो रहे हैं।

योग दिवस का थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’
बता दें कि इस बार योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (Yoga for Healthy Ageing) यानी स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग है। इस थीम का उद्देश्य यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है। डॉक्टरों और फिटनेस एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि योग एक ऐसी दवा है जो बीमारी आने से पहले ही हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बना देती है। यह बढ़ती उम्र में भी इंसान को पूरी तरह एक्टिव, निरोगी और गरिमापूर्ण जीवन जीने की ताकत देती है। यही वजह है कि आज के शिविरों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी पूरे जोश के साथ प्राणायाम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

