Delhi Lakshmi Yojana First Installment Date: दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 1 सितंबर से 2500 रुपये आने लगेंगे। उससे पहले दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार 27 अगस्त (रक्षा बंधन से एक दिन पहले) को तालकटोरा स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इसके पात्र महिलाओं को आधिकारिक पत्र सौंपेगी। इसके बाद पात्र महिलाओं को नियमित रूप से योजन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
बता दें कि दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू होने के महज 18 दिनों में करीब आठ लाख महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें से पांच लाख से अधिक आवेदन अंतिम स्तर पर जमा हो चुके हैं। अब महिलाओं को योजना की पहली किस्त का इंतजार है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में लक्ष्मी योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव राजव वर्मा के अलावा जिला स्तरीय स्वीकृति, निगरानी एवं शिकायत निवारण समितियों (DLSMGRC) के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समैक्षा करते हुए समितियों की ओर से कम समय में किए गए काम की सराहन की। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना की सफलता में जिला स्तरीय समितियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच और निगरानी की जाए, ताकि पात्र महिलाओं को बिना किसी देरी के योजना का लाभ मिल सके।
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त को लेकर हाल ही में सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पात्र महिलाओं को 26 अगस्त से आधिकारिक पेंशन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे और 1 सितंबर से उनके बैंक खातों में पैसे जमा करवाने की शुरूआत होगी। सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा- दिल्ली लक्ष्मी योजना में पंजीकरण कराने वाली सभी माताओं, बहनों और बेटियों का आभार। सिर्फ 18 दिनों में करीब 8 लाख पंजीकरण कोई सामान्य आंकड़ा नहीं है। इसके पीछे दिल्ली की लाखों महिलाओं का विश्वास है, उनका स्नेह है और अपने जीवन में एक नई आशा का भाव है। आपने हम पर जो भरोसा किया है, वह मेरे लिए केवल समर्थन नहीं, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अब प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त होने जा रही है। 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम से पात्र महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक स्वीकृति पत्र सौंपने की शुरुआत होगी।

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- महिला के पास दिल्ली का वोटर आईडी होना चाहिए
- वोटर आईडी के साथ ही आधार कार्ड भी जरूरी है
- महिला के पासपोर्ट साइज फोटो और साइन चाहिए
- दिल्ली में 10 साल निवास का प्रमाण
- जन्म तिथि या आयु प्रमाण पत्र
- बैक खाते की जानकारी
इन्हें मिलेगा दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ
- आवेदन करने वाली महिला दिल्ली की स्थाई निवासी हो
- महिला दिल्ली में कम से कम 10 साल से रह रही हो
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो
- घर कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए
- आधार कार्ड और दिल्ली वोटर आईडी होना जरूरी है
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


