Delhi Mahipalpur Fire News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग का तांडव जारी है। दिल्ली के महिपालपुर इलाके में शनिवार रात मोबाइल चार्जर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी में गोदाम में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अच्ची बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि रात करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच में आग को लेकर इमरजेंसी कॉल मिली थी। शनिवार रात वसंत कुंज इलाके के महिपालपुर की गली नंबर 12 स्थित मोबाइल गोदाम से आग की लपटें उठती देखी गईं है।
सूचना मिलते ही विभाग की टीम 5 वाहनों के साथ घटनास्थल पहुंचीं। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने और भी वाहनों को बुलाने का निर्णय लिया। 9 और वाहनों को बुलाया गया। आग की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 14 गाड़ियों को आग बुझाने में घंटों लग गए। हादसे में गोदाम में रखा करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

