DRDO Scientist House Burnt to ashes in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अग्निकांड से लोगों को डरा दिया है। दिल्ली के मजलिस पार्क में अग्निकांड (Delhi Majlis Park House Fire) में डीआरडीओ वैज्ञानिक का घर जलकर राख हो गया है। चार मंजिला मकान के तीसरे फ्लोर पर AC के शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। आग ने तुरंत पूरे प्लोर को अपने आगोश में ले लिया है। इससे डीआरडीओ (DRDO) के वैज्ञानिक अरि सुदन तिवारी का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। जबकि दूसरी मंजिल का भी एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के वक्त परिवार शादी में बिहार गया हुआ था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मजलिस पार्क की गली नंबर-10 में सोमवार रात 9:19 बजे एक चार मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक दूसरी मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर (AC) में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से तीसरी मंजिल की छत पर लगे AC के आउटडोर यूनिट तक पहुंची और पूरा फ्लोर इसकी चपेट में आ गया। हादसे में तीसरी मंजिल पर रहने वाले DRDO के वैज्ञानिक अरि सुदन तिवारी का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। जबकि दूसरी मंजिल का भी एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
आग इतनी भयानक थी कि वैज्ञानिक अरि सुदन तिवारी का पूरा घर और उसमें रखा कीमती सामान, दस्तावेज व गृहस्थी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत ये रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, अरि सुदन तिवारी का परिवार घर के अंदर मौजूद नहीं था। पूरा परिवार एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार गया हुआ था। इसी वजह से एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के असली कारणों (जैसे शॉर्ट सर्किट आदि) की जांच कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

