Delhi Malviya Nagar Hotel Fire Incident: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल अग्निकांड (Flourish Hotel Fire) मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड के बाद से फरार फ्लरिश होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार (lovkesh Bajaj arrested) कर लिया गया है। लवकेश और अन्य पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि 3 जून (बुधवार) को सुबह लगभग 9 बजे दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे ‘बी एंड बी’ होटल के बेसमेन में संचालित रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। आग ने चंद मिनटों में पूरे होटल को अपने आगोश में ले लिया था। आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी मरने वालों में 11 विदेशी और 10 भारतीय हैं। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों और 2 तुर्कमेनिस्तान के नागरिक हैं।

दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल मालिक मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। लवकेश बजाज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने अपना कारोबार बढ़ाने के लिए कमरों की संख्या अपने होटल में बढ़ाई। होटल मालिक लवकेश बजाज ने बताया कि वह खुद होटल की निगरानी नहीं करता था। उसने होटल के मैनेजमेंट, बिलिंग और अकाउंट्स का काम किसी और व्यक्ति को दिया था। बजाज ने दावा किया कि सलाह देने वाले व्यक्ति ने उससे कहा था- होटल में ये सारे मॉडिफिकेशन नॉर्मल हैं और दिल्ली में सब चलता है।

अग्निकांड की न्यायिक जांच होगी

हादसे के बाद दिल्ली उपराज्यपाल ने हाई लेवल बैठक बुलाई। बैठक में एलजी ने मालवीय नगर अग्निकांड की जांच और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (DM) के अधीन मजिस्ट्रियल जांच कराने का आदेश दिया, ताकि हादसे के कारणों और लापरवाही के पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा सके।

होटल की एक खिड़की पर धुएं से घिरी विदेशी महिला मदद के लिए चीखती दिखी।

हादसे वाली जगह पर लवकेश बजाज के कई और होटल

फ्लरिश होटल का मालिक लवकेश बजाज दिल्ली में कई होटल और होमस्टे संचालित करता है। घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर उसका कई होटल संचालित हो रहे हैं, जहां विदेश से इलाज के लिए आने वाले लोग ठहरते हैं। होटल का फ्रंट हिस्सा महज 7 से 8 फीट चौड़ा है। इसके बेसमेंट के अंदर पांच कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा ऊपर तीन से चार मंजिलों पर भी कमरे संचालित किए जा रहे हैं। होटल में बाहर निकलने के लिए केवल एक रास्ता मौजूद है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में लोगों के फंसने का खतरा बना रह सकता है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m