Delhi MCD Notice to over 2000 Buildings: देश की राजधानी दिल्ली में इमारतों के ढहने की घटनाओं के बाद दिल्ली एमसीडी एक्शन मोड में है। दिल्ली नगर निगम कमजोर नींव वाली इमारतों को आईडेंटिफाई (चिह्नित) कर रही है। बीते डेढ़ से दो महीने में Delhi MCD ने दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को नोटिस थमाया है। इन इमारतों को ढांचागत सुरक्षा प्रमाणपत्र लेने या उसका नवीनीकरण कराने के लिए नोटिस जारी किया है। जबकि 1500 से अधिक इमारतों पर कार्रवाई की है।
Delhi MCD जिन इमारतों में अग्नि सुरक्षा की कमी, निगम के भवन निर्माण से जुड़े नियमों, मास्टर प्लान के नियमों का उल्लंघन पाया, उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सील कर दिया है। इसके अलावा इमारतों का सुरक्षा ऑडिट भी किया जा रहा है।
निगम अधिकारियों के मुताबिक, बीते डेढ़ से दो महीने के दौरान दो हजार से अधिक इमारतों को ढांचागत सुरक्षा प्रमाणपत्र लेने या उसका नवीनीकरण कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें पीजी, कोचिंग सेंटर, पुस्तकालय और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। निगम के अनुसार, भवन निर्माण नियमों, मास्टर प्लान और अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन पर 1500 से अधिक इमारतों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही, इमारतों का सुरक्षा ऑडिट भी किया जा रहा है।
बता दें कि दिल्ली में हाल के महीनों में इमारतें ढहने की घटनाओं ने भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सितंबर में सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत ढहने से सात लोगों की मौत हुई थी। वहीं, अक्टूबर में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से भी कई लोगों की जान चली गई। इससे पहले जुलाई में रोहिणी सेक्टर-16 में दो निर्माणाधीन इमारतें ढह गई थीं, जिनमें तीन लोगों की मौत हुई थी। इन हादसों ने रिहायशी इमारतों के साथ-साथ पीजी और अन्य भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच की जरूरत को रेखांकित किया है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

