Delhi Rains: इस वक्त देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून एक्टिव मोड में है। इसके कारण देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 12 दिन की देरी के बाद मानसून दिल्ली में एंट्री (Delhi Monsoon) ले चुका है। मानसून की एंट्री के बाद आज दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण दिल्ली-द्वारका एक्सप्रेस-वे बंद करना पड़ा। जबकि तुगलकाबाद समेत कई जगहों पर जलभराव देखने को मिल रहा है।

इधर भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

राजधानी दिल्ली में लंबे इंतजार के बाद रविवार सुबह (5 जुलाई) से ही शहर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी और तेज तापमान से बड़ी राहत मिली। ओखला औद्योगिक क्षेत्र समेत दक्षिण और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया गया है। दिल्ली नगर निगम यानी दिल्ली एमसीडी और संबंधित एजेंसियों की टीमें लगातार जल निकासी में जुटी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

बारिश से द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास में जलभराव, आवाजाही बंद
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुई तेज बारिश के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे का अंडरपास भारी जलभराव की चपेट में आ गया. महज आधे घंटे की बारिश में अंडरपास पूरी तरह पानी से भर गया। इसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m