Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (08 जुलाई 2026) की खबरों में रेखा गुप्ता सरकार का निजी स्कूलों पर सख्त फैसला, अमित शाह का केजरीवाल सरकार पर हमला, E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का फिर हमला, दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग का पुनर्गठन प्रमुख रहा।

रेखा गुप्ता सरकार का निजी स्कूलों पर सख्त फैसला

राजधानी दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है। अब सभी निजी स्कूलों के लिए फीस बढ़ोतरी की जानकारी शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) को देना अनिवार्य होगा। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य निजी स्कूलों की फीस वृद्धि प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और अभिभावकों के हितों की रक्षा करना है। शिक्षा विभाग के अनुसार, फीस में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी करने से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिक्षा निदेशालय को उपलब्ध करानी होगी, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और मनमानी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पढ़े पूरी खबर…..

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का फिर हमला

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना हमला तेज कर दिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करने के बाद बुधवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने देश की 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या E20 पेट्रोल पुरानी कारों और अन्य वाहनों के लिए सुरक्षित है। उनका कहना है कि कंपनियों से इस विषय पर स्पष्ट जवाब मांगा गया है ताकि वाहन मालिकों के सामने स्थिति साफ हो सके। उन्होंने बताया कि मारुति सुजुकी, टोयोटा और हीरो को अलग से पत्र भेजा गया है। इन तीनों कंपनियों से E20 पेट्रोल की अनुकूलता और पुराने वाहनों पर इसके प्रभाव से जुड़े दो विशेष सवाल भी पूछे गए हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग का पुनर्गठन

दिल्ली सरकार ने करीब 3 साल से रिक्त पड़े दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) का पुनर्गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए आयोग में एक अध्यक्ष और 4 सदस्यों की नियुक्ति की है। सरकार का कहना है कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके समग्र कल्याण को मजबूत करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

अमित शाह का केजरीवाल सरकार पर हमला

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली सरकार की विभिन्न जनहितैषी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने नरेला में उच्च सुरक्षा वाली नई जेल का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (Automated Vehicle Testing Centre) का लोकार्पण किया और तीन नए डिपो का उद्घाटन किया। सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में उन्होंने 300 नई EV बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

अमित शाह ने दिल्ली को दीं कई बड़ी सौगातें: दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में 300 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बसों में 195 ‘देवी’ श्रेणी की 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें और 105 अत्याधुनिक 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। (पढ़े पूरी खबर)

सदर बाजार को शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं: दिल्ली के सबसे बड़े थोक बाजारों में शामिल सदर बाजार को दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार के स्तर पर सदर बाजार को शिफ्ट करने का न तो कोई प्रस्ताव है और न ही ऐसी कोई योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से बाजार को स्थानांतरित किए जाने की खबरें और चर्चाएं सामने आ रही थीं, जिससे व्यापारियों के बीच भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई थी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है और ऐसी किसी प्रक्रिया पर भी काम नहीं चल रहा है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बड़ा बदलाव: दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर जल्द बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। नए प्रावधान के तहत वाहन चालकों की मुश्किलें अब केवल चालान या जुर्माने तक सीमित नहीं रहेंगी। गंभीर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित होने के बाद चालकों को लाइसेंस वापस पाने के लिए 2 दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग और काउंसिलिंग से गुजरना होगा। नई व्यवस्था के अनुसार, गंभीर उल्लंघन की स्थिति में चालक का ड्राइविंग लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान वह वाहन नहीं चला सकेगा। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मानसून ने पहली बार जोरदार दस्तक दी। राजधानी और आसपास के अधिकांश इलाकों में दिनभर अच्छी बारिश हुई, जिससे कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और अगले 4 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली हाट में लगेगा अनानास महोत्सव: राजधानी दिल्ली एक बार फिर पूर्वोत्तर भारत की कृषि, संस्कृति और स्वाद की झलक देखने के लिए तैयार है। 10 से 12 जुलाई तक दिल्ली हाट में 3 दिवसीय मेघालय अनानास महोत्सव 2026 (Pineapple Festival 2026) का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य मेघालय के प्रसिद्ध अनानास को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना, राज्य के किसानों और उद्यमियों को बड़े बाजारों से जोड़ना तथा कृषि आधारित कारोबार को बढ़ावा देना है। महोत्सव का भव्य उद्घाटन 10 जुलाई की शाम होगा, जिसमें केंद्र सरकार और मेघालय सरकार के कई प्रमुख प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m