Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 जून 2026) की खबरों में सीएम रेखा गुप्ता ने की पीएम मोदी की तारीफ, सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, दिल्ली बीजेपी की नई टीम का ऐलान, CM रेखा ने कोचिंग सेंटर्स को एक महीने का अल्टीमेटम दिया प्रमुख रहा।

सीएम रेखा गुप्ता ने की पीएम मोदी की तारीफ
CM Rekha Gupta praised PM Modi: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की तारीफ की है। दिल्ली मुख्यमंत्री ने नरेला के रामदेव चौक स्थित कम्फर्ट जोन में आयोजित भव्य विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 सालों में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश ने अंत्योदय और आत्मनिर्भरता की एक नई और स्वर्णिम इबारत लिखी है।

CM रेखा ने कोचिंग सेंटर्स को एक महीने का अल्टीमेटम दिया
CM Rekha Gupta One Month Ultimatum to Coaching Centres: सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली के सभी कोचिंग सेंटर्स को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग संस्थानों को सभी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने का आदेश देते हुए कहा कि कोई भी खामी पाई गई तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। दिल्ली सीएम ने कोचिंग संस्थानों को फायर ऑडिट, आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण और भवन सुरक्षा से जुड़ी अनिवार्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल
NEET पेपर लीक और CBSE से जुड़े कथित विवादों के विरोध में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। पार्टी 20 जून से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दे रही है। इस बीच लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्र, युवा और प्रदर्शनकारी वहां जुटने लगे। कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।

दिल्ली बीजेपी की नई टीम का ऐलान
Delhi BJP New Team: दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra ) ने नई टीम का ऐलान किया है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने 11 संगठनात्मक जिलों के लिए नई पदाधिकारी की घोषणा कर दी है। नई टीम में महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व और युवाओं को पर्याप्त अवसर देने का दावा किया गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि नई टीम में राष्ट्रीय नेतृत्व की महिला सशक्तीकरण नीति के अनुरूप संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। शेष तीन जिलों की सूची बाद में जारी होगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
कूड़े के पहाड़ से अभी नहीं मिलेगी मुक्ति: Delhi Okhla Landfill Deadline Extended: दिल्लीवासियों को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति की उम्मीद एक बार फिर से धूमिल होती हुई दिख रही है। दिल्ली ओखला लैंडफिल को साफ करने की डेडलाइन फिर से बढ़ गई है। दिल्ली नगर निगम यानी दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) ने ओखला लैंडफिल साइट को पूरी तरह कूड़ा मुक्त करने की समय सीमा तीसरी बार बढ़ा दी है। दिल्ली एमसीडी ने ओखला लैंडफिल को साफ करने की डेडलाइन दिसंबर 2026 तक बढ़ाई है। हालांकि तीनों लैंडफिल साइटों पर लाखों टन कचरा बाकी है। ऐसे में इस वर्ष लैंडफिल को साफ करना असंभव सा है। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली दवा खरीद घोटाला: Delhi Health Medicine Purchase Scam: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में सौ करोड़ रुपए के दवा एवं उपकरण खरीद घोटाले में एंटी करप्शन ब्रांच यानी एसीबी (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। मामले में इससे पहले डॉ. विजय कुमार रंगा और नीरज चोपड़ा पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इस तरह दिल्ली दवा खरीद घोटाले में अबतक तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। (पढ़े पूरी खबर)
लड़कियों को पीछे से टक्कर मारने वाला यूट्यूबर गुरमन सिंह गिरफ्तार: Delhi YouTuber Gurman Singh Arrested: दिल्ली पुलिस ने महिलाओं-लड़कियों को पीछे से टक्कर मारने वाले यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूट्यूबर गुरमन सिंह ‘रोड सेफ्टी वाला’ (Road Safety Wala) नाम से यूट्यूब और फेसबुक पर वीडियो बनाता था। यह महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की स्कूटी या बाइक में जानबूझकर टक्कर मारता था। इसके बाद ‘सॉरी दीदी’ कहकर माफी मांगता और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर व्यूज, फॉलोअर्स और कमाई बढ़ाने की कोशिश करता था। (पढ़े पूरी खबर)
Delhi Seelampur Murder: Delhi Seelampur Murder Case: दिल्ली सीलमपुर हत्याकांड में विश्व हिंदू परिषद (Vishva Hindu Parishad) की एंट्री हुई है। VHP ने 16 वर्षीय नाबालिग बच्चे की हत्या का विरोध करते हुए कड़ी कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की है। VHP के इंद्रप्रस्थ प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता गौतमपुरी इलाके में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। (पढ़े पूरी खबर)
दिल्ली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के गुमशुदा वाले पोस्टर लगे: Rahul Gandhi Missing Posters: दिल्ली में राहुल गांधी को गुमशुदा बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेका प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ वाले पोस्टर दिल्ली के आईटीओ चौक और मंडी हाऊस इलाके में लगाया गया है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में ‘गुमशुदा’ लिखा हुआ है। साथ ही तलाश जारी होने की भी जानकारी दी गई है। चौक पर इस तरह के पोस्टर लगने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

