Delhi Birthday Boy Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर सनसनीखेज हत्याकांड से दहल उठी है। दिल्ली के नरेला (Narela) इलाके में नाबालिग को 17वें जन्मदिन पर मौत की सौगात मिली। ये खौफनाक सौगात उसके दोस्त ने ही दी। नरेला इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की जन्मदिन के दिन ही चाकू मारकर हत्या कर दी। कुरेनी गांव में दोस्त के साथ हुए विवाद के बाद आरोपी ने किशोर की गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से गोदकर दोस्त को मरता हुआ छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मामले में एनाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस हत्याकांड के पीछे के कारणों की जांच के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक किशोर 15 मई को 17 साल का हुआ था। शुक्रवार शाम वह अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था। परिवार के मुताबिक घर में जन्मदिन को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही घंटों में यह खुशी मातम में बदल गई।शुक्रवार शाम कुरेनी गांव इलाके में किशोर का अपने एक दोस्त के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने किशोर की गर्दन के पीछे चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
घटना की सूचना पुलिस को PCR कॉल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ हालत में पड़े किशोर को तुरंत सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

