Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (16 सितंबर 2026) की खबरों में CRPF का 11 मंजिल का नया मुख्यालय हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस, CJP प्रोटेस्ट केस: SC ने हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव से किया इनकार, दिल्ली एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना जब्त, दिल्ली में छात्रों के लिए बनेंगे 10 हजार हॉस्टल

CRPF का 11 मंजिल का नया मुख्यालय हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित CGO कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नए मुख्यालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. सालों से जगह की कमी से जूझ रहे CRPF मुख्यालय को अब नया ठिकाना मिलने वाला है. CRPF के महानिदेशक जीपी सिंह ने बुधवार को निर्माणाधीन भवन का ऑन-साइट निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया. न्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम की प्रगति देखी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. 

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में छात्रों के लिए बनेंगे 10 हजार हॉस्टल

दिल्ली सरकार ने राजधानी में 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का फैसला किया है। सरकार का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित और किफायती आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है। ये हॉस्टल लड़के और लड़कियों, दोनों के लिए बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें सुरक्षा के साथ किफायती आवास की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इन हॉस्टलों की सुविधा दिल्ली के किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना जब्त

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। कस्टम्स अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 1.8 करोड़ रुपये कीमत का 1.346 किलो सोना बरामद किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी सोने को केमिकल पेस्ट के रूप में अंडरगारमेंट में छिपाकर ले जा रहा था। आरोपी जेद्दा से दिल्ली पहुंचा था और यहां से उसे ढाका जाना था। कस्टम्स अधिकारियों ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सोना बरामद किया। मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सोना कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पढ़े पूरी खबर…..

CJP प्रोटेस्ट केस: SC ने हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव से किया इनकार

दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) और देश के अन्य हिस्सों में छात्र प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा तथा पुलिस (Delhi Police) कार्रवाई की जांच के लिए गठित सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की हाई पावर्ड कमेटी (High-Powered Committee) में बदलाव की मांग पर अदालत ने सहमति नहीं जताई। याचिका में कमेटी के कुछ सदस्यों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उसके पुनर्गठन की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत द्वारा गठित कमेटी के खिलाफ पक्षपात की धारणा के आधार पर जांच शुरू नहीं की जा सकती।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली की जहरीली हवा का असर: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए नवंबर और दिसंबर में फिजिकल स्पोर्ट्स गतिविधियों पर रोक लगाने की तैयारी है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने इस संबंध में दिल्ली सरकार और NCR के राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। CAQM ने सलाह दी है कि इन दोनों महीनों के दौरान स्कूलों और अन्य संस्थानों में फिजिकल स्पोर्ट्स गतिविधियां या प्रतियोगिताएं आयोजित न की जाएं। (पढ़े पूरी खबर)

कैलाश हिल्स हत्याकांड: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स में जून में हुई घरेलू सहायिका की हत्या के मामले में सोमवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने 50 वर्षीय डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) पर अपनी घरेलू सहायिका की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस बात से नाराज था कि घरेलू सहायिका ने उसके क्लिनिक की सफाई करने के उसके कहने के बजाय उसकी पत्नी की बात को अधिक महत्व दिया था। पुलिस ने आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी बात को भी खारिज किया है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को दिल्ली जिमखाना क्लब (Delhi Gymkhana Club) के 11 सदस्यों को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) जाने की अनुमति दे दी। इन सदस्यों ने केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके तहत क्लब की 27.3 एकड़ जमीन और भवन को अपने कब्जे में लेने और इसके बाद परिसर खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई थी। इन 11 सदस्यों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 2029 का लक्ष्य: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को 2029 तक यमुना को साफ करने का लक्ष्य हासिल करने का भरोसा जताया। उन्होंने यह बात ‘किशाऊ मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट’(Kishau Multipurpose Project) समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath), उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami), हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu), राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma), दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) शामिल हुए। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली के केशवपुरम में माचिस को लेकर बवाल: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में महज माचिस को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। कन्हैया नगर इलाके में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। वारदात में एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में आशा वर्करों की बल्ले-बल्ले: दिल्ली में आशा वर्करों की बल्ले-बल्ले! रेखा सरकार ने दोगुना किया मासिक इंसेंटिव दिल्ली की आशा वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने आशा वर्करों को मिलने वाली मासिक प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने का फैसला किया है। अब उन्हें हर महीने 3,000 रुपये की जगह 6,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार के इस फैसले का लाभ दिल्ली में कार्यरत सभी आशा वर्करों को मिलेगा। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m