नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित CGO कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नए मुख्यालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. सालों से जगह की कमी से जूझ रहे CRPF मुख्यालय को अब नया ठिकाना मिलने वाला है. CRPF के महानिदेशक जीपी सिंह ने बुधवार को निर्माणाधीन भवन का ऑन-साइट निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया. न्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम की प्रगति देखी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

11 मंजिल की इस इमारत में कई आधुनिक सुविधाएं होंगी. DG ने साफ कहा कि भवन की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए. साथ ही, बाकी बचे काम को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया गया.

CRPF का नया मुख्यालय लोधी रोड स्थित CGO कॉम्प्लेक्स में CBI मुख्यालय के ठीक बगल में बनाया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास 29 दिसंबर 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था. नया भवन तैयार होने से CRPF की दिल्ली में अलग-अलग शाखाओं को एक ही परिसर में लाया जाएगा. इससे अधिकारियों के बीच तालमेल होने के साथ ही प्रशासनिक काम ज्यादा व्यवस्थित हो पाएगा. 

करीब 2.23 एकड़ जमीन पर बन रही यह इमारत ग्राउंड प्लस 11 मंजिल की होगी. इसके साथ तीन बेसमेंट भी बनाए जा रहे हैं. सीमित जमीन में CRPF के प्रशासनिक कामकाज और कर्मचारियों की जरूरतों के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भवन की योजना तैयार की गई है. यानी सीमित जमीन में ज्यादा सुविधाएं देने के लिहाज से भवन को तैयार किया जा रहा है.

परियोजना को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग यानी CPWD द्वारा तैयार किया जा रहा है. प्रस्तावित इमारत ग्राउंड प्लस 11 मंजिल की होगी, जबकि इसमें तीन बेसमेंट भी बनाए जा रहे हैं. फिलहाल CRPF का मौजूदा मुख्यालय भी CGO कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक नंबर-1 में है। लेकिन समय के साथ बल की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं और अलग-अलग शाखाओं का काम भी बढ़ा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m