Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (18 जुलाई 2026) की खबरों में दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को धरना स्थल से हटाया, अस्पताल में भर्ती किया; अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही; दिल्ली हाईकोर्ट ने जज वीणा रानी को निलंबित किया; EV चार्जिंग पर दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर प्रमुख रहा।

1. दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को धरना स्थल से हटाया, अस्पताल में भर्ती किया
दिल्ली के जंतर-मंतर (delhi jantar mantar) पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस सोनम वाांगचुक को RML हॉस्पिटल लेकर गई है। सोनम वाांगचुक की सेहत की जांच डॉक्टर कर रहे हैं। वहीं सोनम को हटाने के दौरान दौरान दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को भी हिरासत में लिया है।

2. अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही
जंतर-मंतर पर एक महिला ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दी, जिससे विरोध स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पास में मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। अपने ऊपर स्याही फेंके जाने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। इमसें उन्होंने कहा कि नीला मेरा पसंदीदा रंग हैं। इससे पहले अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

3. दिल्ली हाईकोर्ट ने जज वीणा रानी को निलंबित किया
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने कमर्शियल कोर्ट की अध्यक्षता कर रहीं डिस्ट्रिक्ट जज वीणा रानी (Veena Rani) को निलंबित कर दिया है। यह फैसला 10 जुलाई को आयोजित फुल कोर्ट बैठक में लिया गया था। इसी बैठक में एक अन्य डिस्ट्रिक्ट जज विनय सिंघल (Vinay Singhal) को भी निलंबित करने का निर्णय लिया गया था। कम समय के भीतर न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ यह दूसरा निलंबन का मामला है, जिसने न्यायिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

4. EV चार्जिंग पर दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आवासीय मकानों में छोटे-छोटे बदलाव से जुड़े नियमों को सरल बना दिया है। नई संशोधित नीति 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई है। इसके तहत कई तरह के सामान्य बदलाव अब बिना किसी पूर्व अनुमति के किए जा सकेंगे, जबकि भवन की संरचना या सुरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए पहले की तरह DDA की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। नई नीति के अनुसार, घरों में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग पॉइंट लगाने, दिव्यांगजन के लिए रैंप बनाने और कुछ अन्य छोटे गैर-संरचनात्मक कार्यों के लिए अब डीडीए से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली नगर निगम में अहम चुनाव की तैयारीः दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव के बाद अब कमेटी की पहली बैठक 27 जुलाई को बुलाई गई है। इस बैठक में स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दिल्ली नगर निगम अधिनियम (DMC Act) के प्रावधानों के अनुसार, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव के बाद आयोजित होने वाली पहली बैठक में ही चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव कराया जाना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत 27 जुलाई की बैठक का एजेंडा तय किया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर डिंपल यादव भड़कींः जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया है. मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर शांतिपूर्ण विरोध की आवाज दबाने का आरोप लगाया. (पूरी खबर पढ़े)
सोनम वांगचुक को हटाने पर AAP का विरोधः जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को शनिवार को उनके अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस (Delhi Police) सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस के अनुसार, उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए और न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। इस बीच, पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी सोनम वांगचुक को धरना स्थल से ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने इस वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

