Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (13 अप्रैल 2026) की खबरों में दिल्ली दंगे का मुख्य आरोपी उमर खालिद फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा; भारतीय सेना के ब्रिगेडियर से मारपीट; Delhi EV Policy 2.0; दिल्ली में ट्रैफिक नियम और भी होंगे सख्त प्रमुख रहा।

1. दिल्ली दंगे का मुख्य आरोपी उमर खालिद फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

दिल्ली दंगे-2020 का मुख्य आरोपी उमर खालिद जमानत की मांग को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) पहुंचा है। उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। उमर खालिद ने मामले की सुनवाई खुली अदालत में करने की मांग की है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि वो मामले पर विचार करने के बाद ही सुनवाई प्रक्रिया तय करेंगे। अब 15 अप्रैल की सुनवाई में यह तय होगा कि क्या सुप्रीम कोर्ट अपने पुराने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए तैयार है या नहीं।

पढ़े पूरी खबर…..

2. भारतीय सेना के ब्रिगेडियर से मारपीट

दिल्ली में भारतीय सेना के ब्रिगेडियर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के वसंत एन्क्लेव इलाके में उनके घर के पास शराब पीने से मना करने पर 8 से10 लोगों के ग्रुप ने सेना के ब्रिगेडियर और उनके बेटे (IIT ग्रेजुएट) पर कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, पुलिस ने कोई कार्रवाई भी नहीं की। यह घटना विगत शुक्रवार देर रात की है। 

पढ़े पूरी खबर…..

3. Delhi EV Policy 2.0

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त (pollution free Delhi) बनाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने कमर कस ली है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 को पब्लिक और विशेषज्ञों की राय, सुझाव और आपत्तियों के लिए पब्लिक डोमेन में डाल दी है। नई ईवी पॉलिसी में ऑटो-रिक्शा समेत इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के लिए प्रोत्साहन राशि का भी प्रस्ताव दिया गया है। नई EV पॉलिसी में यह भी साफ किया गया है कि दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर और डिलीवरी सेवा प्रदाता योजना (2023) के दूसरे प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।

पढ़े पूरी खबर…..

4. दिल्ली में ट्रैफिक नियम होंगे सख्त

दिल्ली में ट्रैफिक नियम सख्त होने जा रहा है। रेखा गुप्ता सरकार ऐसे नए नियम लाने की तैयारी में है, जिससे बार-बार चालान टालने वालों पर सीधा असर पड़ेगा। चालान समय पर न भरने पर PUC, FASTag और इंश्योरेंस रिन्यूअल रुकेगा। साथ ही 5 चालान पर लाइसेंस सस्पेंड भी हो सकता है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः–

हाई कोर्ट में अपने केस के खुद वकील बने केजरीवालः दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार को एक बार फिर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक तेज तर्रार वकील की तरह अपनी दलीलें रखते नजर आए। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से कथित शराब घोटाले से जुड़े केस से अलग हो जाने की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया ने कई दलीलें पेश कीं। सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने कहा कि हमें भ्रष्टाचारी साबित करने की कोशिश की गई. ट्रायल कोर्ट ने हमें बरी कर दिया. सीबीआई का पूरा केस अप्रूवर स्टेटमेंट पर आधारित है. ED-CBI ने इतनी रेड की लेकिन कोई रिकवरी नहीं हुई. (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली हेरिटेज वीक शुरूः ‘दिल्ली हेरिटेज वीक’ महरौली पुरातात्विक पार्क में शुरू हो गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) हेरिटेज वीक का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही और स्थापत्य विरासत के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली HC ने कहा- सिर्फ दुर्व्यवहार SC-ST एक्ट के तहत अपराध नहींः दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की महिला प्रोफेसर के खिलाफ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी दिल्ली हाई कोर्ट ने रद कर दी है। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने स्पष्ट कहा कि हर तरह का विवाद या दुर्व्यवहार अपने आप में SC-ST एक्ट के तहत अपराध नहीं माना जा सकता, जब तक उसमें जाति आधारित अपमान की मंशा साबित न हो। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m