Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (15 अप्रैल 2026) की खबरों में केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को Z सिक्योरिटी दी; AAP का दवा-अशोक मित्तल के घर पर ED की रेड राघव चड्ढा ने कराई; दिल्ली में जनगणना का पहला चरण आज से; सीएम रेखा गुप्ता ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए प्रमुख रहा।

1. केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को Z सिक्योरिटी दी

आम आदमी पार्टी यानी आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की Z सिक्योरिटी बहाल कर दी गई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राघव चड्डा की सिक्योरिटी को वापस ले लिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को जेड सिक्योरिटी कवर दिया है। आईबी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। केंद्र के इस फैसले के बाद दिल्ली और पंजाब में राघव चड्ढा को Z सुरक्षा कवर मिलेगा, जबकि बाकी जगहों के लिए Y प्लस सिक्योरिटी रहेगी।

पढ़े पूरी खबर….

2. AAP का दवा-अशोक मित्तल के घर ED की रेड राघव ने कराई

पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर और उनकी निजी यूनिवर्सिटी पर ईडी ने रेड मारी है. इस छापेमारी को लेकर आप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस रेड के पीछे राघव चड्ढा का हाथ है. इस पर राघव चड्ढा या बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पढ़े पूरी खबर….

3. दिल्ली में जनगणना का पहला चरण आज से

 देश की राजधानी दिल्ली में जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत आज यानी 16 अप्रैल से हो रही है। पहले फेज में ‘हाउस लिस्टिंग’ यानी मकानों की गिनती होगी। यह प्रक्रिया 16 मई तक चलेगी। इसके बाद जनगणना का दूसरे चरण शुरू होगा, जिसमें लोगों की संख्या और उनके घरों में बुनियादी सुविधाओं का आंकड़ा इकट्ठा किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर….

4. सीएम रेखा गुप्ता ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए

 दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंची। चुनावी कार्यक्रम से समय निकालकर सीएम रेखा गुप्ता ने तिरुपति बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। श्री वेंकटेश्वर भगवान के दर्शन कर देश की समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।

पढ़े पूरी खबर….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः–

केजरीवाल ने फिर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को शराब घोटाला केस से हटाने की मांग की, दाखिल किया एक और एफिडेविटः अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब घोटाला (Delhi liquor scam) केस की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को फिर से हटाने की मांग की है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट में एक नया हलफनामा दायर किया है। इसमें केजरीवाल ने जज के दो बच्चों के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (Solicitor General Tushar Mehta) के साथ काम करने का मुद्दा उठाया है। केजरीवाल ने कहा कि जज के बच्चे सॉलिसिटर-जनरल के साथ काम करते हैं, वे उनके खिलाफ आदेश कैसे दे पाएंगी? (पूरी खबर पढ़े)

DD News दफ्तर के बाहर NSUI का बवालः नई दिल्ली के मंडी हाउस स्थित डीडी न्यूज दफ्तर के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ एंकर द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एंकर का पुतला फूंका और परिसर के पास तोड़फोड़ की। दिल्ली पुलिस ने हिंसा पर कार्रवाई करते हुए तीन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का गिरफ्तार किया है। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की बांग्लादेशियों डकैतों से मुठभेड़ः साउथ-ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच एकनाउंटर हुआ। दोनों ओर से 6 राउंड गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशी नागरिकों को अरेस्ट किया गया है। सभी आरोपी डकैती की वारदात को अंजाम दिया करते थे। खबर लिखे जाने तक आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m