Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (21 जून 2026) की खबरों में दिल्ली में कच्छा-बनियान गैंग फिर सक्रिय; NEET पेपर पर लीक पर कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का खुलासा प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में कच्छा-बनियान गैंग फिर सक्रिय

दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में कुख्यात कच्छा-बनियान गिरोह ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गिरोह ने एक मकान में घुसकर करीब 1.25 करोड़ रुपये की नकदी, सोने-चांदी और हीरे के आभूषण चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, यह घटना पिछले 47 दिनों के भीतर इसी तरह की दूसरी बड़ी वारदात है, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय निवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पढ़े पूरी खबर….

2. NEET पेपर पर लीक पर कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर (jantar Mantar) पर अपना दूसरा बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके मंच पर महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें लेकर पहुंचे। प्रदर्शन स्थल पर Neet पेपर लीक के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के पोस्टर भी लगाए गए। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग दोहराई।

पढ़े पूरी खबर….

3. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) में कथित भ्रष्टाचार के मामले के बाद दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया है। सरकार ने तिहाड़(Tihad) और मंडोली (Mandoli) जेलों में लंबे समय से तैनात डॉक्टरों के तबादले की सिफारिश उपराज्यपाल (LG) से की है। इससे पहले CPA मामले में 40 से अधिक मेडिकल स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए थे। वहीं डॉक्टर वत्सला अग्रवाल और डॉक्टर विजय कुमार रंगा को निलंबित किया गया था।

पढ़े पूरी खबर….

4. दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का खुलासा

दिल्ली के बेगमपुर स्थित हीरा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल से जुड़े नवजात तस्करी गिरोह (Newborn trafficking gang) के मामले में पुलिस (Delhi Police) जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस पूछताछ में गिरोह की कथित सरगना डॉ. विवेकी से कई अहम जानकारियां मिलने की बात सामने आई है। जांच के अनुसार, गिरोह निसंतान दंपतियों को सरोगेसी (surrogacy) और IVF उपचार का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। आरोप है कि इसके बाद नवजात बच्चों की अवैध बिक्री का नेटवर्क चलाया जा रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, अस्पताल की भूमिका और बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े संभावित कनेक्शनों की जांच कर रही है।

पढ़े पूरी खबर….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

 रेलवे स्टेशन पर पीट-पीटकर हत्या करने में चार नाबालग समेत आठ गिरफ्तारः दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां योग एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में 32 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वहीं इस दौरान RPF कर्मी और लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे. पुलिस ने मुजफ्फरनगर से चार नाबालिगों सहित आठ आरोपियों को दिल्ली मेट्रो कर्मी पंकज धामा की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m