Cockroach Janta Party Protest News : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी समर्थकों ने इसे अपने आंदोलन की पहली बड़ी सफलता करार दिया है। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की मंजूरी मिलना उनकी मांगों को लेकर बढ़ते जनसमर्थन और लोकतांत्रिक संघर्ष की अहम उपलब्धि है। समर्थकों के अनुसार, अब वे जंतर-मंतर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागी कानून-व्यवस्था का पालन करेंगे।

सीजेपी समर्थकों ने कहा कि उनका आंदोलन शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है और वे अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका कहना है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और कानून-व्यवस्था का पूरा सम्मान किया जाएगा। इस बीच, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद वे दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक निजी वाहन से रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे और उन्होंने उनका स्वागत किया।

CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से संसद मार्ग थाने न आने और सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रस्तावित शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अभिजीत दीपके ने संदेश जारी करते हुए कहा, “सभी समर्थक सीधे जंतर-मंतर आएं। संसद मार्ग थाने आने की आवश्यकता नहीं है।” उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाना है।

सीजेपी समर्थकों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिलने को अपने आंदोलन की पहली बड़ी सफलता बताया है। उनका कहना है कि अब वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। दीपके ने समर्थकों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और सभी कार्यकर्ता कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए अपनी बात रखेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर पहुंचने लगे हैं और वहां समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, फिलहाल मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जंतर-मंतर क्षेत्र में आने वाले लोगों से सख्त पूछताछ की जा रही है और पहचान की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर जंतर-मंतर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एकत्र हो रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल लोग अपने हाथों में तिरंगा और भीमराव रामजी अंबेडकर की तस्वीरें लेकर पहुंच रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि वे शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाना चाहते हैं। इस बीच, पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।