दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के इशारों पर काम कर रहा था. दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गिरफ्तार आरोपी सक्रिय थे और उन्हें पुलिसकर्मियों व सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
इससे पहले मंगलवार को इस मॉड्यूल के 7 अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब तक दो दिनों में कुल 12 सदस्य इस मॉड्यूल के गिरफ्तार हो चुके है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन संदिग्धों को देश के कई राज्यों की पुलिस फोर्स की टारगेट किलिंग का टास्क दिया गया था. कई संदिग्ध वीडियो बरामद हुए है जिसमे पुलिस फोर्स की रैकी के वीडियो पाकिस्तान भेजे गए. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ये आतंकी इस्लामाबाद में मौजूद पाकिस्तानी एजेंसी ISI के कॉल सेंटर से भारत के युवाओं को भड़का रहे थे. ये युवाओं को गुमराह करके ISI से जोड़ते थे.
स्पेशल सेल ने आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध पिस्टल, दस जिंदा कारतूस, शाहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े सदस्य आबिद जट्ट के पोस्टर और पुलिसकर्मियों का पीछा करने व उन्हें धमकाने वाले वीडियो बरामद किए है.
गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल निवासी फरीदाबाद, सोनू मीणा और सचिन कुमार मीणा निवासी दिल्ली के घिटोरनी, मोहम्मद कैफ निवासी हरियाणा के नूंह और मोहम्मद रिहान निवासी मेरठ के रूप में पहचान हुई है.
आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स के पोस्टर्स के साथ दिल्ली-NCR इलाके में आतंकी संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) का प्रचार करने की भी जिम्मेदारी दी गई थी. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मॉड्यूल के अन्य संभावित सदस्यों तथा उनके नेटवर्क की पहचान की कोशिश जारी है.
स्पेशल सेल के उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि पुलिस लंबे समय से देश में सक्रिय स्लीपर मॉड्यूल और आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मॉड्यूल के अन्य संभावित सदस्यों तथा उनके नेटवर्क की पहचान की कोशिश जारी है
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

