Delhi Tunnel Project Approved: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 6,969 करोड़ की टनल परियोजना को मंजूरी दे दी है। ये टनल द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच-248बीबी) पर स्थित शिवमूर्ति इंटरचेंज को वसंत कुंज स्थित नेल्सन मंडेला मार्ग तक बनेगा। इसके बनने से गुरुग्राम-द्वारका से साउथ दिल्ली और IGI एयरपोर्ट जाना आसान हो जाएगा।
केंद्र ने द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच-248बीबी) पर स्थित शिवमूर्ति इंटरचेंज को वसंत कुंज स्थित नेल्सन मंडेला मार्ग तक 8.1 किलोमीटर की 6 लेन द्वारका रोड टनल परियोजना को मंजूरी दी है। इसपर 6,969 करोड़ की लागत आएगी। इसके साथ ही धौला कुआं और राव तुला मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने शनिवार को बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) लगभग 6,969.67 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का निर्माण करेगा। परियोजना को एनएच(ओ) योजना के अंतर्गत हाइब्रिड एन्यूटी मोड (एचएएम) पर पूरा किया जाएगा।गुरुग्राम और द्वारका से साउथ दिल्ली जाते वक्त महिपालपुर, रंगपुरी और आईजीआई एयरपोर्ट के पास हर दिन लगने वाले ट्रैफिक की झंझट खत्म होगी। प्रस्तावित कॉरिडोर के बनने के बाद वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी सिग्नल फ्री हो जाएगी।
इन व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक होगा कम
कॉरिडोर के शुरू होने के बाद खास तौर पर गुरुग्राम, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट और वेस्ट दिल्ली से आने-जाने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और महिपालपुर के आस-पास की सड़कों पर उनकी निर्भरता कम हो जाएगी। परियोजना से एयरपोर्ट और साउथ दिल्ली के बीच आने-जाने वालों को भी फायदा मिलेगा। खासकर कुतुब मीनार, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, हौज खास, लोधी गार्डन और छतरपुर मंदिर जैसी जगहों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।
इन सड़कों पर ट्रैफिक होगा कम
इस कॉरिडोर के बनने से धौला कुआं – आईजीआई एयरपोर्ट – महिपालपुर, छतरपुर-महिपालपुर, रंगपुरी और एयरपोर्ट के आस-पास की सड़कों पर ट्रैफिक को कम करेगा। इसके साथ ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, प्रमुख बिजनेस हब, पर्यटन स्थलों और भारत मंडपम सहित महत्वपूर्ण आयोजन स्थानों तक पहुंच आसान होगी। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) इस परियोजना को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


