प्रदीप मालवीय, उज्जैन। भारत सरकार में केंद्रीय विद्युत मंत्री और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचे। यहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रद्युमन सिंह तोमर व प्रतिमा बागरी भी मौजूद थी। दरअसल केंद्रीय मंत्री खट्टर अपने विभागों से जुड़े कार्यों की मध्यप्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक लेने उज्जैन आए हुए हैं। शाम 6 बजे प्रशासनिक संकुल भवन में पहली बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की राज्य स्तरीय समीक्षा की गई । इसके बाद पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) की प्रगति की समीक्षा के लिए दूसरी बैठक आयोजित हुई।

READ MORE: MP नर्सिंग फर्जीवाड़ा पर हाईकोर्ट की सख्ती! अनसूटेबल कॉलेजों के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं, केवल 8000 छात्रों को मिली मंजूरी

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री खट्टर ने पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें उन्होंने बताया कि आज उनके दोनों विभागों के कामों का रिव्यू किया गया है आगामी सिंहस्थ 2028 के कार्यों की भी चर्चा हुई है। स्वच्छता और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश में देश में लीडर का काम किया है। इंदौर का स्वच्छता मॉडल पूरे देश में लागू किया जाएगा। उज्जैन के लिए 106 करोड़ रुपए उनके विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। पूरे देश में करीब 20 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिसमें से एक करोड़ मध्य प्रदेश में लगेंगे । सरकार जल्द प्रीपेड मीटर भी लगाने जा रही है। जिसके तहत सबसे पहले शासकीय विभागों में यह मीटर लगेंगे । दूसरे चरण में उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

READ MORE: MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव, तलाक और लिव-इन से जुड़े हैं ज्यादातर सवाल

वहीं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार सभी विभागों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आजादी के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री उज्जैन आकर प्रदेश की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों में तेजी और पावर सेक्टर की समस्याओं के समाधान पर आज मंथन हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m