तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मैहर पहुंचे और उन्होंने प्रसिद्ध माँ शारदा मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दर्शन के इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। माँ शारदा मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप मुख्यमंत्री का स्वागत-सत्कार किया गया। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे शारदीय नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

