कुंदन कुमार, पटना। सीएम सम्राट चौधरी कल शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे। हालांकि उनके विश्वास मत पेश करने से पहले जदयू नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने बड़ा दावा किया है। दरअसल आज गुरुवार (23 अप्रैल) को जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विजय चौधरी ने यह दावा किया कि, कल विधानसभा में सरकार मजबूत रूप से विश्वास मत हासिल करेगी।

नीतीश के आशीर्वाद से चल रही सरकार

इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद से बिहार की राजनीति को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इसपर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार जिस सोच के साथ काम कर रहे थे उसी काम को आगे बढ़ाने का काम सम्राट चौधरी भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि, नई सरकार बनाने के लिए सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार का आशीर्वाद मिला है। बीजेपी ने भी नीतीश कुमार के फैसले पर भरोसा जताया। आज भी नीतीश कुमार के छत्र-छाया में सरकार चल रही है। चलना लाजमी भी है क्योंकि नीतीश कुमार ने 20 वर्ष के दौरान जो कुछ किया जनता को उनपर भरोसा है।

तेजस्वी को लेकर कही ये बात

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यह कहने पर कि बिहार सरकार का खजाना खाली है। इसपर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि, अगर कर्ज लेकर ही सरकार बिहार का विकास करती हैं, तो क्या दिक्कत है? डिप्टी सीएम ने कहा कि, उनके समय वित्त विभाग लाल घेरा में रहता था। कर्मचारियों को वेतन लंबे समय पर मिल रहा था। वह अपना देख लें। आज लगातार हर इलाके में विकास हो रहा है। लेकिन वित्त विभाग अबतक लाल घेरे में नहीं आया है, जैसा उनके समय में था।

शराबबंदी की समीक्षा मांग पर कही ये बात

वहीं शराबबंदी को लेकर विधायकों के द्वारा हालही में समीक्षा को लेकर की गई मांग पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि, जो भी लोग बोल रहे हैं गलत है। उनका बयान पार्टी का बयान नहीं है। सभी पार्टी के सहमति से यह फैसला लिया गया था।

ये भी पढ़ें- 20 दिनों से प्यासा है बिहार का यह गांव, पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची, ‘हर घर नल-जल योजना’ फुस्स