नितिन नामदेव, रायपुर। निकाय चुनाव में EVM के इस्तेमाल को लेकर दिए जा रहे बयानों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने कहा कि जब EVM से कांग्रेस की सरकार बनती है, तो नया कपड़ा पहनकर टप से शपथ लेते हैं. हार जाते हैं तो EVM को दोष देते हैं. कांग्रेस को अपने हारने का कारण ढूंढना चाहिए. जनता की सेवा करेंगे तो फल मिलेगा.

यह भी पढ़ें : स्थानीय मुद्रकों की मांगों के आगे झुकी सरकार, शासकीय मुद्रणालय की कठोर शर्तों वाली निविदा को किया निरस्त

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के चीनी सत्याग्रह को लेकर कहा कि शक्कर का दाम कम हुआ है. फ्लकचुएशन की वजह से जो चीज हैं, उस पर पॉलिटिकल मुद्दा कैसे बन सकता है. हड़बड़ी में राजनीति करना कांग्रेस की आदत है.

वहीं बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की आवश्यकता सबके सामने है. बस्तर की फोर्स में नियुक्तियां निकल जा रही हैं. स्थानीय बोली भाषा वाले लोगों की आवश्यकता है. ऐसे ही लोगों ने राष्ट्रीय फोर्सेज के साथ मिलकर के नक्सलवाद खात्मे में योगदान दिया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m