Punjab Desk, चंडीगढ़. पंजाब के पूर्व डिप्टी CM और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब में हुए हमले को लेकर बड़े बड़े खुलासे हुए हैं. उनपर यह किया गया हमला सोची हुई साजिश थी. इस घटना में बादल को हल्की नहीं बल्कि हाथों में बड़ी चोट आई है. यह खुलासा उनकी पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने किया है. हमले के बाद पहली बार सामने आईं हरसिमरत कौर ने बताया कि हमलावर ने करीब 2 फीट लंबे चाकू से सुखबीर बादल पर वार किया था, जिसके कारण उन्हें 100 से अधिक टाके आए हैं.

हरसिमरत ने मीडिया को बताया कि हमलावर का वार सीधा छाती की तरफ था, लेकिन सुखबीर बादल का हाथ आगे आने की वजह से चाकू हाथ को चीरता हुआ आर-पार हो गया. इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और 150 से ज्यादा टांके लगाने पड़े.

कठिन समय में गुरु साहिब का सिर पर हाथ

वहीं हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि उनका रोम-रोम दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का ऋणी है. बादल ने कहा कि जिंदगी की हर कठिन परीक्षा में गुरु साहिब ने उनके सिर पर मेहर भरा हाथ रखा है. सुखबीर बादल ने करीब एक साल पहले हुई घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि श्री गुरु रामदास जी के पावन स्थान पर भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था और उस समय भी गुरु महाराज ने उन्हें जीवनदान दिया था.

आरोपी ने दिया अजीब तर्क

इस हमले के आरोपी निहंग जसपाल सिंह ने दावा किया कि उसे यह हमला करने का आदेश गुरु साहिब से मिला था. उसके अनुसार, जब वह नांदेड़ के गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहा था, उसी दौरान उसे ऐसा आदेश मिलने का एहसास हुआ. इसके बाद सुखबीर बादल सामने आए तो उसने खंजर निकालकर उन पर हमला कर दिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m