अनमोल मिश्रा, सतना। जिले के वन मंडल के मझगवां रेंज के रोहनिया गांव के पास देवलहा बीट के कक्ष क्रमांक पी-839 और पी-840 के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेते हुए करीब 15 से 20 हेक्टेयर जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दरमियान दो वनकर्मी भी अचेत हो गए।

सूखी झाडिय़ों के कारण तेजी से फैली

प्रभारी रेंजर अभिषेक मिश्रा के अनुसार आग मुख्य रूप से झाडिय़ों और लेंटाना में लगी थी, लेकिन तेज हवा और तुलसा की सूखी झाडिय़ों के कारण तेजी से फैलती चली गई। हालात को देखते हुए वन विभाग का पूरा अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की भयानकता का अंदाजा 10 से 12 फीट ऊंची लपटों से लगाया जा सकता है।

फायर बीटर्स और लीफ ब्लोअर की मदद से काबू

25 सुरक्षा श्रमिकों ने फायर बीटर्स और लीफ ब्लोअर की मदद से लगातार 7 घंटे तक संघर्ष कर रात 8 बजे आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दो वनकर्मी रामकृष्ण पांडेय और गोविन्द यादव ऑक्सीजन की कमी और अत्यधिक तापमान के कारण बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल शासकीय चिकित्सालय मझगवां में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद करीब 3 घंटे बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं Exam: द्वितीय परीक्षा के लिये आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 7 मई से होगी शुरू

आर्मी वर्कशॉप में रेड मामलाः आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 50% कमीशन का खेल, सैन्य अफसरों को किया तलब

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m