प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन मास की तैयारियों के बीच भगवान श्री काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था सुगम बनाने के लिए मुंबई निवासी मनीष पांचाल और समीर पांचाल ने 10 लाख रुपए के बैरिकेड्स दान किए है । दानदाताओं ने यह राशि नकद न देते हुए सीधे 10 लाख रुपए की लागत से बैरिकेड्स बनवाकर मंदिर समिति को भेंट किए है। बैरिकेड्स दान करने की यह प्रक्रिया एसडीएम एलएन गर्ग, पटवारी महेश देपन, प्रबंधक संध्या मारकंडेय और व्यवस्थापक अनिल बोरासी की देखरेख में संपन्न हुई।
READ MORE: दमोह में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत: पेट्रोल पंप निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढा, गांव में पसरा मातम
इस दौरान एसडीएम एलएन गर्ग ने मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर सावन की तैयारियों का जायजा लिया । उन्होंने सफाई व्यवस्था का लाइव निरीक्षण किया। साथ ही मंदिर में पेयजल, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने के संबंध में जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
READ MORE: इंदौर में बैंककर्मी युवती की संदिग्ध मौत: किराए के कमरे में जला हुआ शव मिला, दो दिन तक फोन करते रहे पिता
श्री काल भैरव मंदिर में सावन के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मुंबई के दो दानदाताओं ने मंदिर समिति को यह बैरिकेड्स दान किए है । बैरिकेड्स की पहली खेप रविवार को उज्जैन पहुंच गई जिन्हे रात में विधि-विधान से पूजन के बाद मंदिर समिति को सौंप दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


