बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजू यादव और भविष्य यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला और डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल हटा पहुंचाया। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
READ MORE: इंदौर में बैंककर्मी युवती की संदिग्ध मौत: किराए के कमरे में जला हुआ शव मिला, दो दिन तक फोन करते रहे पिता
बताया जा रहा है कि इस गड्ढे की खुदाई पेट्रोल पंप निर्माण के लिए की गई थी। खुदाई के बाद गड्ढे में पानी भर गया था। दोनों बच्चे नहाने के लिए इस गड्ढे में गए थे, जहां वे डूब गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि गड्ढा काफी गहरा था और उसमें अचानक पानी भर जाने के कारण बच्चों को डूबने से बचाया नहीं जा सका।
READ MORE: भोजशाला में नमाज के लिए वैकल्पिक जगहों की तलाश में जुटा प्रशासन, 3 JCB से समतल की जा रही जमीन
इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से इस गड्ढे को तत्काल बंद करने और ऐसे खतरनाक गड्ढों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


