रेणु अग्रवाल, धार। चर्चित भोजशाला मामले में प्रशासन की हलचल तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन भोजशाला के 500 मीटर के दायरे में मुस्लिम समुदाय को नमाज अदा करने के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की कवायद में जुटा है। इसके लिए डिस्टलरी के पास सरकारी खुली जमीन को 3 जेसीबी मशीनों के जरिये समतल और साफ किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 4000 पन्नों में दर्ज 650 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का सच! कलेक्ट्रेट जाने से रोका, अब संयोजक पर दर्ज हुई FIR

40 पीर दरगाह पर नमाज से इनकार, नए ऑप्शन दे रहा प्रशासन

प्रशासन द्वारा नमाज के लिए दो संभावित खुले स्थानों को तैयार किया जा रहा है। जिसमें 40 पीर दरगाह से लगभग 500 मीटर पहले खुली जगह पर राजस्व अमले की मौजूदगी में जमीन को लेवल करने का काम जारी है।

सूत्रों के अनुसार 40 पीर दरगाह पर मुस्लिम समाज नमाज़ अदा नहीं करना चाहता, जिसके चलते प्रशासन नए विकल्प तलाश रहा है। बीती रात पुलिस-प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच एक अहम बैठक बुलाई गई थी लेकिन मुस्लिम समाज का एक भी नुमाइंदा इसमें शामिल नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: ‘आज भंग होगी नगर पालिका…’ बीजेपी महामंत्री की पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल, सामूहिक इस्तीफे पर कांग्रेस का तंज

ऐसे में प्रशासन द्वारा तैयार किए जा रहे इन नए स्थानों पर मुस्लिम समुदाय को नमाज के लिए सहमत करना फिलहाल टेढ़ी खीर नज़र आ रहा है। हालांकि अभी तक इन नए स्थानों पर नमाज़ अदा किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m