राहुल परमार, देवास। बहुचर्चित चंदाना जहरीली शराब कांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमन कासलीवाल के पिता और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद जब उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा था, तब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बेटे और कर्मचारी के बयानों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए बेटे अमन कासलीवाल और मामले से जुड़े एक अन्य कर्मचारी के बयानों के आधार पर आनंद कासलीवाल की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

उधर इस मामले में आज कोर्ट में पेश किए गए अन्य आरोपियों में अजय राठौर और मुख्य आरोपी अमन कासलीवाल को अदालत ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m